Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एक्सिओम-4 मिशन एक बार फिर स्थगित, अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की ISS यात्रा टली

नई दिल्ली |  भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) भेजने वाला एक्सिओम-4 मिशन एक बार फिर टाल दिया गया है। पहले यह मिशन 22 जून को लॉन्च होना था, लेकिन अब इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। नासा और एक्सिओम स्पेस की ओर से अब तक नई लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की गई है।

ISS की मरम्मत बनी देरी की वजह

एक्सिओम स्पेस के मुताबिक, नासा को ISS की मौजूदा स्थिति और उसकी प्रणालियों का गहन आकलन करने के लिए और समय चाहिए। हाल ही में अंतरिक्ष स्टेशन के ज्वेज्दा सर्विस मॉड्यूल में मरम्मत कार्य किया गया है, जिसकी वजह से मिशन फिलहाल रोका गया है। नासा यह सुनिश्चित करना चाहता है कि स्टेशन की प्रणालियां अतिरिक्त क्रू मेंबर्स की मौजूदगी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

मिशन को छह बार टाला जा चुका है

एक्सिओम-4 मिशन को अब तक कुल छह बार टाला जा चुका है। शुरुआत में इसकी लॉन्चिंग 29 मई को प्रस्तावित थी, लेकिन फाल्कन 9 रॉकेट की तैयारियों में देरी, मौसम संबंधी बाधाएं, तरल ऑक्सीजन का रिसाव, और तकनीकी खामियों के चलते इसे क्रमश: 8, 10, 11, 19 और 22 जून तक के लिए स्थगित किया गया। अब नई लॉन्च डेट नासा द्वारा हालात के मूल्यांकन के बाद घोषित की जाएगी।

भारत, पोलैंड और हंगरी के लिए ऐतिहासिक मिशन

इस मिशन में भारत, पोलैंड और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं, जो कि तीनों देशों के लिए पहली बार अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा का प्रतीक है। यह इन देशों के लिए करीब 40 वर्षों में पहली सरकारी प्रायोजित मानव अंतरिक्ष उड़ान होगी।

भारत के शुभांशु शुक्ला, 1984 में राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय होंगे। यह मिशन भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते अंतरिक्ष सहयोग का भी संकेत है।

मिशन क्रू अब भी क्वारंटीन में

नासा और एक्सिओम स्पेस के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत मिशन में शामिल सभी अंतरिक्ष यात्री फ्लोरिडा में क्वारंटीन में रहेंगे। एक्सिओम स्पेस ने भरोसा जताया है कि यह मिशन तीनों देशों के लिए मानव अंतरिक्ष उड़ान के एक नए युग की शुरुआत करेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.