Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ईरान-इजरायल तनाव पर बोलीं सोनिया गांधी, भारत की भूमिका को बताया अहम, विदेश नीति पर उठाए सवाल

नई दिल्ली | कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए एक अंग्रेजी अखबार में लेख प्रकाशित किया है। उन्होंने भारत की ऐतिहासिक भूमिका को रेखांकित करते हुए सरकार से स्पष्ट और संतुलित रुख अपनाने की मांग की है।

ईरान को बताया भारत का भरोसेमंद मित्र

अपने लेख में सोनिया गांधी ने कहा कि ईरान और भारत के बीच लंबे समय से मजबूत और गहरे संबंध रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि 1994 में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग में कश्मीर मुद्दे पर भारत के खिलाफ लाया गया प्रस्ताव ईरान की मदद से ही रोका गया था। उस समय ईरान ने भारत के पक्ष में अहम कूटनीतिक भूमिका निभाई थी।

इजरायल से भी मजबूत हुए हैं संबंध

सोनिया गांधी ने यह भी माना कि इजरायल के साथ भी भारत के रणनीतिक संबंधों में मजबूती आई है। उन्होंने कहा कि भारत को इस विशेष स्थिति का उपयोग मध्यपूर्व में शांति स्थापना के लिए ‘सेतु’ की भूमिका निभाने में करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया में काम कर रहे लाखों भारतीयों की सुरक्षा और स्थिरता भी भारत के लिए प्राथमिकता होनी चाहिए।

मोदी सरकार पर फिलिस्तीन नीति को लेकर निशाना

केंद्र की मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि भारत पारंपरिक रूप से फिलिस्तीन के साथ खड़ा रहा है, लेकिन मौजूदा सरकार ने इस संतुलित दृष्टिकोण से पीछे हटने का संकेत दिया है, जो न केवल चिंताजनक है बल्कि भारत की नैतिक और कूटनीतिक विरासत के भी विपरीत है।

भारत की चुप्पी असंगत और अस्वीकार्य”

गाजा में जारी मानवीय संकट और ईरान-इजरायल तनाव पर भारत की चुप्पी पर भी सोनिया गांधी ने नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा, “भारत की चुप्पी उसकी परंपरागत नैतिक आवाज से मेल नहीं खाती। अभी भी समय है कि भारत स्पष्ट रुख अपनाए, कूटनीतिक पहल करे और संकट के समाधान की दिशा में सक्रियता दिखाए।”

खरगे ने भी की समर्थन में बात

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी सोनिया गांधी के इस लेख को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया। उन्होंने कहा कि भारत को अपनी विदेश नीति को संतुलन और नैतिक मूल्यों पर आधारित रखना चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.