Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

UPI AutoPay फ्रॉड का बढ़ता खतरा: आपकी छोटी सी लापरवाही कर सकती है बैंक खाते को खाली

नई दिल्ली। देश में डिजिटल पेमेंट सिस्टम ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी है और यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) अब आम जीवन का जरूरी हिस्सा बन गया है। लेकिन इस तकनीकी सुविधा के साथ एक नया साइबर खतरा भी तेजी से उभर रहा है — UPI ऑटो-पे फ्रॉड, जो आपके बैंक बैलेंस पर सीधा हमला कर सकता है।

क्या है UPI AutoPay स्कैम?

UPI AutoPay सुविधा का मकसद है कि बिजली बिल, मोबाइल रिचार्ज, बीमा प्रीमियम जैसे नियमित भुगतान स्वचालित रूप से हो जाएं। लेकिन साइबर अपराधी अब इसी सुविधा को फर्जी तरीके से इस्तेमाल कर लोगों से पैसा ठग रहे हैं।

फ्रॉड के आम तरीके

  • फर्जी लिंक भेजना स्कैमर्स SMS, ईमेल या सोशल मीडिया के जरिए भ्रामक लिंक भेजते हैं। यूजर जैसे ही उस पर क्लिक करता है, ऑटो-पे रिक्वेस्ट अप्रूव हो जाती है और खाते से पैसे कटने लगते हैं।
  • फर्जी कॉल और OTP पुछताछ , ठग खुद को बैंक प्रतिनिधि बताकर OTP या UPI पिन मांगते हैं। जानकारी मिलते ही वे अकाउंट से पैसे निकाल लेते हैं।
  • सस्ते सब्सक्रिप्शन का जाल , लो-कॉस्ट प्लान या ऑफर के नाम पर यूजर से ऑटो-पे की मंजूरी ली जाती है, जिससे हर महीने रकम कटती रहती है।
  • डिस्काउंट या कैशबैक का लालच , आकर्षक ऑफर के बहाने यूजर से ऑटो-पे एक्सेस लेकर उनका अकाउंट खाली कर दिया जाता है।

कैसे करें बचाव?

  • अनजान लिंक से सावधान रहें: किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
  • OTP और पिन की गोपनीयता बनाए रखें: यह जानकारी किसी से साझा न करें।
  • ऑटो-पे रिक्वेस्ट की जांच करें: कोई भी रिक्वेस्ट स्वीकार करने से पहले उसकी वैधता जांचें।
  • UPI ऐप की सेटिंग्स पर नज़र रखें: समय-समय पर ऑटो-पे अनुमतियों की समीक्षा करें।
  • फ्रॉड की तत्काल रिपोर्ट करें: संबंधित बैंक और UPI ऐप पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा UPI ट्रांजैक्शन

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के अनुसार, वर्ष 2024 में UPI के ज़रिए ₹20.64 लाख करोड़ से अधिक का लेन-देन हुआ। जनवरी 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर ₹23.48 लाख करोड़ हो गया, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है। लेकिन इसी के साथ साइबर धोखाधड़ी के मामलों में भी तेजी आई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.