24 June, 2022
27 जून को रिलीज होने जा रही पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर रविवार रात अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ ने जारी किया। लेकिन ट्रेलर के सामने आते ही इसमें पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर की मौजूदगी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
गौरतलब है कि भारत में पाकिस्तान के कलाकारों पर लगाए गए अनौपचारिक प्रतिबंध के चलते यह मुद्दा खासा संवेदनशील बन गया है। खासकर 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और भी बढ़ गया है। ऐसे में एक पाकिस्तानी कलाकार की भारतीय प्रोडक्शन में मौजूदगी पर कई सवाल उठ रहे हैं।
हालांकि, विवाद के तूल पकड़ने से पहले ही फिल्म के निर्माताओं ने यह स्पष्ट कर दिया कि ‘सरदार जी 3’ भारत में रिलीज नहीं की जाएगी। इसके बावजूद, सोशल मीडिया पर दर्शकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अब देखना होगा कि इस निर्णय का फिल्म की अंतरराष्ट्रीय रिलीज और लोकप्रियता पर क्या असर पड़ता है।