Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बारबाडोस टेस्ट से ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की भिड़ंत शुरू, स्टीव स्मिथ बाहर, सैम कोंस्टास करेंगे डेब्यू

25 June, 2025

वेस्टइंडीज दौरे पर पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम 25 जून से बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत करेगी। इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है, जिसमें दो बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।

अनुभवी बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को बाहर का रास्ता दिखाया गया है, जबकि स्टीव स्मिथ चोट के चलते इस मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी गैरमौजूदगी में टीम की बल्लेबाजी क्रम में बड़ा फेरबदल किया गया है।

सैम कोंस्टास को टेस्ट डेब्यू का मौका, करेंगे ओपनिंग

ऑस्ट्रेलिया की ओर से युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास को टेस्ट डेब्यू का मौका मिला है और वे उस्मान ख्वाजा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। तीसरे नंबर पर कैमरून ग्रीन, चौथे पर स्मिथ की जगह जोश इंगलिस उतरेंगे। इसके बाद ट्रैविस हेड और ब्यू वेबस्टर क्रमशः पांचवें और छठे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे, जबकि एलेक्स कैरी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाएंगे।

गेंदबाजी में अनुभवी तिकड़ी बरकरार

गेंदबाजी की बात करें तो पैट कमिंस के साथ मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड तेज गेंदबाजी की अगुवाई करेंगे, जबकि स्पिन विभाग में अनुभवी नाथन लियोन मौजूद रहेंगे।

पहले टेस्ट के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

ऑस्ट्रेलिया:
उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, कैमरून ग्रीन, जोश इंगलिस, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड

वेस्टइंडीज:
क्रैग ब्रैथवेट, जॉन कैम्पबेल, कीसी कार्टी, ब्रैंडन किंग, रोस्टन चेज़ (कप्तान), शाई होप (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वार्रिकन, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जायडन सील्स

WTC की नई शुरुआत के लिए उतरेगी ऑस्ट्रेलिया

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया को अपने पिछले टेस्ट मुकाबले में, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के तहत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला गया था, 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। अब कंगारू टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ नई सीरीज से WTC के अगले चक्र की मजबूत शुरुआत करना चाहेगी।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पंचायती राज चुनाव को लेकर विक्रमादित्य का बीजेपी  अध्यक्ष पर निशाना,बोले – ये दिन आ गए हैं कि प्रधानों के कंधों पर चला रहे हैं बंदूक

Summer express/शिमला, संजू -: 23 जून को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस दौरान हेल्थ चेकअप के साथ-साथ ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी...

सोनीपत में पहली बार सफलतापूर्वक हुई दुर्लभ हृदय उपचार प्रक्रिया, 60 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

Summer express, सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित फिम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने 60 वर्षीय ग्रामीण महिला का जटिल हृदय उपचार कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय से सांस लेने में परेशानी का सामना कर रही महिला की जांच में सामने आया कि उसका हृदय मात्र 25 प्रतिशत क्षमता से काम कर...

विधानसभा चुनाव लड़ने पर वंदना गुलेरिया बोलीं…फैसला पिता नहीं,पार्टी हाईकमान करेगा

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: मंडी जिला की धर्मपुर सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने के फैसले को पूर्व मंत्री ठकुर महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया ने पिता महेंद्र सिंह नहीं पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया है। मंडी में आयोजित प्रेस के दौरान पूछे गए सवाल के जबाव में वंदना गुलेरिया ने कहा कि...

पुणे में गैस रिसाव से हुआ भीषण विस्फोट: आग लगने से युवक की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलसे

Summer express, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर के वाघोली इलाके में शुक्रवार सुबह एक रिहायशी भवन में गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके...

करसोह में तड़के भीषण अग्निकांड,पशुशाला राख; भैंस झुलसी, लाखों का नुकसान

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले के विकास खंड टौणीदेवी की ग्राम पंचायत गुवारडू के अंतर्गत करसोह गांव में शुक्रवार तड़के एक भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। आग लगने की इस घटना में एक पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि अंदर बंधी भैंस झुलस गई। ग्रामीणों की तत्परता और साहसिक प्रयासों के चलते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.