Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नीरज चोपड़ा ने गोल्डन स्पाइक मीट में दिखाया जलवा, 85.29 मीटर थ्रो के साथ जीता खिताब

25 June, 2025

पेरिस डायमंड लीग में जीत के चार दिन बाद भारत के जेवलिन थ्रो सुपरस्टार नीरज चोपड़ा ने एक और शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को गोल्डन स्पाइक मीट में पहली बार भाग लेते हुए खिताब अपने नाम किया।उन्होंने 20 जून को पेरिस डायमंड लीग में जीत दर्ज की थी और अब विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर गोल्ड टूर्नामेंट में 85.29 मीटर का थ्रो कर शीर्ष स्थान हासिल किया।

दक्षिण अफ्रीका के डाउ स्मिट ने 84.12 मीटर के थ्रो के साथ दूसरा स्थान और ग्रेनाडा के दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स ने 83.63 मीटर के थ्रो के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।नीरज की शुरुआत फाउल से हुई थी, लेकिन उन्होंने दूसरे प्रयास में 83.45 मीटर का थ्रो कर वापसी की। तीसरे थ्रो में उन्होंने निर्णायक 85.29 मीटर का थ्रो किया, जिससे वह शीर्ष पर पहुंच गए। इसके बाद उनके थ्रो क्रमशः 82.17 मीटर81.01 मीटर, और अंतिम थ्रो फाउल रहा।

जर्मनी के थॉमस रोहलेर, जो 2016 रियो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता हैं, 79.18 मीटर के थ्रो के साथ सातवें स्थान पर रहे। वहीं जर्मनी के जूलियन वेबर इस प्रतियोगिता में शामिल नहीं हुए, जिससे नीरज को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।पिछले दो सत्रों में नीरज फिटनेस के कारण इस टूर्नामेंट में भाग नहीं ले सके थे। उनके कोच जान जेलेंजी ने इस टूर्नामेंट में नौ बार खिताब जीता है।

27 वर्षीय नीरज ने इस सत्र की शुरुआत मई में दोहा डायमंड लीग से की थी, जहां उन्होंने 90 मीटर की बाधा पार करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया था। उसके बाद उन्होंने पेरिस डायमंड लीग में खिताब जीता।नीरज चोपड़ा 2018 में आईएएएफ कांटिनेंटल कप में एशिया-पैसिफिक टीम का हिस्सा थे और उन्होंने 80.24 मीटर के थ्रो के साथ छठा स्थान हासिल किया था।

अब अगला पड़ाव नीरज चोपड़ा क्लासिक, जो 5 जुलाई को बेंगलुरु में आयोजित होगा। इसमें एंडरसन पीटर्स और थॉमस रोहलेर भी भाग लेंगे।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.