Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पठानकोट-मंडी फोरलेन प्रोजेक्ट ठप..सुरंग निर्माण में ठेकेदार की दबंगई से  रुका काम 

Mandi, 25 June

पठानकोट-मंडी फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत मंडी शहर को बाईपास करने के लिए बनाई जा रही सुरंगों का निर्माण कार्य ठप हो गया है। यह काम कर रही गावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड और उसकी सहयोगी कंपनी भारत कंस्ट्रक्शन इंडिया लिमिटेड ने स्थानीय ठेकेदार पर अवैध रूप से काम में बाधा डालने और राजनीतिक दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

कंपनी का कहना है कि ठेकेदार ने सुरंगों के बाहर भारी मशीनरी खड़ी कर दी है, जिससे काम पूरी तरह से रुक गया है। ठेकेदार की मांग है कि सुरंग का सारा कार्य केवल उसे ही सौंपा जाए, जबकि उसकी मशीनें पहले से ही कार्य में शामिल हैं। इस विवाद ने प्रोजेक्ट के भविष्य पर संकट खड़ा कर दिया है।

कंपनी का आरोप – राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़
भारत कंस्ट्रक्शन इंडिया लिमिटेड के जीएम रमेश चंद रावत ने कहा कि यह सुरंगें एनएचएआई की योजना के तहत बनाई जा रही हैं, जिनके जरिये पठानकोट-मंडी फोरलेन सीधे मनाली-लेह मार्ग से जुड़ेगा। उन्होंने कहा, “ऐसे महत्वपूर्ण निर्माण कार्य में बाधा डालना केवल परियोजना को नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करना है।”

रावत ने बताया कि तीन दिन के भीतर कंपनी को दो करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। एचआर प्रमुख रोहित शर्मा ने कहा कि इस संबंध में एसपी मंडी को लिखित शिकायत दी गई है। अगर समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो कंपनी हाईकोर्ट का रुख करेगी।

एनएचएआई ने मांगी रिपोर्ट
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरुण चारी ने कहा कि उन्हें सुरंग निर्माण में रुकावट की जानकारी मिली है। गावर कंपनी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है और विवाद का जल्द समाधान निकालने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रोजेक्ट का सामरिक महत्व
यह फोरलेन न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी अत्यंत अहम है। सेना की लेह जाने वाली लॉजिस्टिक सप्लाई इसी मार्ग से होकर गुजरती है। सुरंगों के बन जाने से सेना की आवाजाही आसान होगी और मंडी शहर के ट्रैफिक दबाव में भी कमी आएगी।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.