Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

STF एनकाउंटर में ढेर हुआ 3 लाख का इनामी रोमिल वोहरा, अपराध की दुनिया में 22 साल की उम्र में बना था बड़ा नाम

यमुनानगर | हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मंगलवार को एक मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर रोमिल वोहरा को मार गिराया। महज 22 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में अपनी काली पहचान बना चुके रोमिल पर पुलिस ने ₹3 लाख का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस के मुताबिक, वह कई हत्याओं, फिरौती और हथियार तस्करी जैसे गंभीर मामलों में वांछित था।

कॉलेज से गैंगस्टर बनने तक का सफर

1 फरवरी 2002 को यमुनानगर के कांसापुर में जन्मा रोमिल, खालसा कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर चुका था। बताया जा रहा है कि पढ़ाई के बाद वह गैंगस्टर नोनी राणा के संपर्क में आया और धीरे-धीरे अपराध की राह पर चल पड़ा। रोमिल अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। दिलचस्प बात यह है कि उसके माता-पिता कपिल वोहरा और उसकी मां पहले से ही आपराधिक साजिश (धारा 120B) के तहत जेल में बंद हैं।

अपराधों की लंबी फेहरिस्त

रोमिल के खिलाफ पहला आपराधिक मामला नवंबर 2024 में यमुनानगर के गांधीनगर थाने में फायरिंग को लेकर दर्ज हुआ था। इसके बाद वह खेडी लक्खा ट्रिपल मर्डर केस, इमीग्रेशन सेंटर और पंजाबी सिंगर पिंकी धालीवाल के घर पर फायरिंग, तथा शराब कारोबारी शांतनु की हत्या जैसे आठ गंभीर मामलों में आरोपी बना।

विशेष रूप से 26 दिसंबर 2024 को खेडी लक्खा में तीन युवकों की हत्या ने रोमिल को पुलिस के रडार पर ला दिया। इसके बाद 15 मई को यमुनानगर के बिलासपुर में इमीग्रेशन सेंटर और उसी दिन पंजाबी गायक के घर पर हमले में भी उसका नाम सामने आया। 13 जून को शाहाबाद में शराब कारोबारी की हत्या में भी वह वांछित था।

STF को मिली थी बड़ी साजिश की जानकारी

STF को 23 जून की रात सूचना मिली कि रोमिल दिल्ली-एनसीआर और उत्तर हरियाणा में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। अलर्ट हुई टीम ने ऑपरेशन चलाकर रोमिल को ढेर कर दिया।

एनकाउंटर पर उठे सवाल, वायरल हुआ गैंगस्टर का पोस्ट

एनकाउंटर के बाद काला राणा गैंग के गुर्गे भानू राणा का एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें रोमिल की मौत को ‘फर्जी एनकाउंटर’ करार देते हुए बदला लेने की धमकी दी गई है। पोस्ट में लिखा गया, “जिसे दो दिन पहले पकड़ा, उसे अब मार गिराया… मौत का बदला मौत होगा।” इस पोस्ट को पुलिस गंभीरता से ले रही है।

बढ़ती गैंगवार और पुलिस की चुनौती

रोमिल की मौत के बाद राज्य में सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। STF लगातार कुख्यात अपराधियों पर शिकंजा कस रही है, लेकिन गैंगवार और सोशल मीडिया पर खुलेआम धमकियों ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.