Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: शहीद अग्निवीरों के परिवार को मिलेगा एक करोड़ का मुआवजा, वीरता पुरस्कार पर भी नकद सम्मान

हरियाणा  | हरियाणा सरकार ने अग्निवीर योजना के तहत सेवा दे रहे सैनिकों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। यदि कोई अग्निवीर युद्ध, आतंकवाद या उग्रवाद से जुड़ी किसी मुठभेड़ में शहीद होता है, तो राज्य सरकार उसके परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

इसके अलावा, युद्ध में अद्वितीय साहस और वीरता का प्रदर्शन करने वाले अग्निवीरों को अन्य सैनिकों की तरह अब वीरता पुरस्कार मिलने पर नकद पुरस्कार भी मिलेगा। सरकार की ओर से वीरता सम्मान पाने वालों को दी जाने वाली राशि में अग्निवीरों को भी शामिल किया गया है।

सरकार द्वारा अधिसूचित नए नियमों के अनुसार:

  • परमवीर चक्र पाने वाले अग्निवीर को दो करोड़ रुपये
  • महावीर चक्र पर एक करोड़ रुपये
  • वीर चक्र पर 50 लाख रुपये
  • सेना पदक पर 21 लाख रुपये
  • अन्य वीरता पुरस्कार पर 10 लाख रुपये की राशि दी जाएगी

शांति काल में असाधारण बहादुरी के लिए भी नकद राशि तय की गई है:

  • अशोक चक्र विजेता को एक करोड़ रुपये
  • कीर्ति चक्र पर 51 लाख रुपये
  • शौर्य चक्र पर 31 लाख रुपये
  • सेना पदक विजेता को 10 लाख रुपये
  • मेंशन इन डिस्पैच (वीरता) के लिए 7.5 लाख रुपये

इसके अलावा विशिष्ट कर्तव्य के लिए 1.75 लाख, राष्ट्रीय तटरक्षक मेडल के लिए 1.75 लाख और तटरक्षक मेडल पर 1.5 लाख रुपये की राशि तय की गई है।

राज्य सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि ये राशि एकमुश्त दी जाएगी और किसी अन्य राज्य से प्राप्त राशि के मामले में यह लाभ लागू नहीं होगा।

शहीद अग्निवीर की मुआवजा राशि का वितरण तय मानकों के अनुसार किया जाएगा:

  • शादीशुदा अग्निवीर की मृत्यु होने पर उसकी पत्नी को 35 प्रतिशत, बच्चों को 35 प्रतिशत और माता-पिता को 30 प्रतिशत राशि मिलेगी।
  • यदि अग्निवीर अविवाहित था, तो माता-पिता को 50-50 प्रतिशत की दर से राशि दी जाएगी।
  • यदि माता-पिता जीवित नहीं हैं, तो मृतक के आश्रित भाई-बहनों को यह राशि दी जाएगी।
  • बिना संतान वाले विवाहित अग्निवीर की स्थिति में पत्नी और माता-पिता को समान रूप से 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी दी जाएगी।

यह नीति अग्निवीरों और उनके परिवारों को सम्मान और सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.