देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, 27 जून से 3 जुलाई तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली |  देश के विभिन्न हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। कई राज्यों में तेज बारिश शुरू हो गई है, जबकि कुछ इलाकों में लोग अब भी गर्मी और उमस से परेशान हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिनों के लिए भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। 27 जून से 3 जुलाई तक देश के कई हिस्सों में मौसम बिगड़ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, निम्नलिखित राज्यों में तेज बारिश की आशंका जताई गई है:

  • कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में 27 जून से 3 जुलाई के बीच कई स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
  • तमिलनाडु में 27 और 28 जून को कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान है।
  • कर्नाटक में पूरे सप्ताह के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है।
  • केरल और तेलंगाना में 29 जून से 3 जुलाई तक बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है।
  • पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में इस सप्ताह के दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
  • उत्तर प्रदेश में 29 जून से 2 जुलाई के बीच कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना है।
    मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में पूरे सप्ताह बारिश जारी रह सकती है।
  • पूर्वोत्तर राज्यों में भी आकाशीय बिजली और मूसलधार बारिश की चेतावनी दी गई है। 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश और 2 जुलाई को नागालैंड में विशेष निगरानी की जा रही है।

इन राज्यों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं भी चल सकती हैं:

उत्तर-पश्चिम भारत के दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। पूर्वी भारत के बिहार, झारखंड और बंगाल में गरज के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। दक्षिण भारत के कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कुछ इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा।

राजस्थान में मानसून पहुंच चुका है और मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। पूर्वी राजस्थान में 27 जून से 3 जुलाई के बीच कई जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में 27 से 29 जून के दौरान हल्की बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे खराब मौसम की स्थिति में सावधानी बरतें और समय-समय पर जारी की जाने वाली चेतावनियों पर ध्यान दें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.