जम्मू | बाहू फोर्ट पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से 11 ग्राम हेरोइन, 40,000 रुपए नकद और मादक पदार्थ तौलने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, बाहू फोर्ट थाना और नरवाल चौकी की टीम ने राजीव चौक पर नाका लगाकर वाहनों की तलाशी शुरू की। इस दौरान एक महिला की संदिग्ध गतिविधियों पर शक होने पर उसे रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से हेरोइन और अन्य सामान बरामद हुआ।
आरोपी महिला की पहचान रचना, निवासी राजीव नगर (नरवाल) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।