Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, लेकिन निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा, येलो अलर्ट जारी

चंडीगढ़ |  पंजाब में जारी मानसूनी बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है, वहीं कई जिलों के लिए चेतावनी भी सामने आई है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे निचले क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ की आशंका गहरा गई है।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी:

मौसम विभाग के अनुसार, संगरूर, रूपनगर और पटियाला में भारी से अत्यधिक बारिश के साथ बिजली चमकने की संभावना है। इसके अलावा पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, मालेरकोटला, फतेहगढ़ साहिब, तरनतारन और मोगा में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

1 और 2 जुलाई को भी रहेगा असर:

मौसम विभाग ने 1 और 2 जुलाई के लिए भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे मौसम से जुड़ी सभी अपडेट पर ध्यान दें और आवश्यक एहतियात बरतें।

निचले इलाकों में जलभराव का खतरा

हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बारिश का असर अब पंजाब पर भी दिखाई देने लगा है। डैमों में जलस्तर बढ़ने से ब्यास नदी का जलस्तर भी तेजी से ऊपर जा रहा है, जिससे पंजाब के निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है, विशेषकर वे लोग जो बाढ़ संभावित क्षेत्रों या नदियों के पास रहते हैं। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासनिक मदद लें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.