Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में पूरी तरह एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, फसलों और जनजीवन पर असर

चंडीगढ़ |  हरियाणा में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत और सोनीपत में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

रविवार को राज्यभर में झमाझम बारिश दर्ज की गई। पंचकूला, यमुनानगर और झज्जर में देर रात बारिश हुई, जबकि अंबाला में रातभर रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान कई इलाकों में मौसम खराब बना रहा और आसमान में बादलों की मौजूदगी बनी रही।

पांच दिन पहले पहुंचा मानसून, बारिश सामान्य से अधिक

राज्य में इस बार मानसून निर्धारित समय से पांच दिन पहले पहुंच गया है, जिससे अब तक औसत से अधिक बारिश हो चुकी है। जून में सामान्यतः 50 मिमी बारिश होती है, जबकि इस बार अब तक 62 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। रविवार को तापमान में 3 डिग्री की गिरावट देखी गई और ओवरऑल तापमान सामान्य से 6 डिग्री नीचे चला गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

बारिश से नुकसान भी

जहां एक ओर बारिश से राहत है, वहीं दूसरी ओर इससे जनजीवन पर भी असर पड़ा है। यमुनानगर में कई फसलें जलमग्न हो गई हैं, कुरुक्षेत्र में एक घर की छत गिरने से महिला की मौत हो गई, पंचकूला में एक बच्ची नाले में बह गई, और फरीदाबाद में करंट लगने से महिला की जान चली गई।

जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

मंगलवार (कल):

  • तेज बारिश: यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर
  • मध्यम बारिश: पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात
  • हल्की बारिश: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़

बुधवार:

  • तेज बारिश: भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात
  • मध्यम बारिश: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, हिसार
  • हल्की बारिश: सिरसा, फतेहाबाद

वीरवार (गुरुवार):

  • तेज बारिश: झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात
  • मध्यम बारिश: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़
  • हल्की बारिश: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.