Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शुभमन गिल ने रचा इतिहास: एजबेस्टन में दोहरा शतक लगाकर तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

4 July, 2025 

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे टेस्ट मैच में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। वह इस मैदान पर सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। गिल ने विराट कोहली के सात साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए शानदार दोहरा शतक जड़ा।

विराट का रिकॉर्ड टूटा

विराट कोहली ने 2018 में एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ 149 रन की यादगार पारी खेली थी। लेकिन गिल ने जैसे ही 150 रन पूरे किए, उन्होंने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अंततः उन्होंने अपने करियर का पहला दोहरा शतक पूरा करते हुए इतिहास रच दिया।

लगातार बेहतरीन फॉर्म में गिल

शुभमन गिल ने टेस्ट कप्तान बनने के बाद जबरदस्त प्रदर्शन किया है। हेंडिग्ले में खेले गए पहले टेस्ट में उन्होंने 147 रन बनाए थे, जो तब तक उनका सर्वोच्च टेस्ट स्कोर था। लेकिन एजबेस्टन में उन्होंने उस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।

इंग्लैंड में ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय कप्तान

गिल अब इंग्लैंड में 150 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा 1990 में मोहम्मद अजहरुद्दीन ने मैनचेस्टर में 179 रन की पारी खेलकर किया था।

एजबेस्टन में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज़

गिल एजबेस्टन में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, ऋषभ पंत, और रवींद्र जडेजा यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। इस टेस्ट में जडेजा भी शतक के करीब थे, लेकिन वह 89 रन पर आउट हो गए।

नई जिम्मेदारी में पुराना जोश

चेतेश्वर पुजारा के टीम से बाहर होने के बाद शुभमन गिल ने टेस्ट में तीसरे क्रम पर बल्लेबाज़ी शुरू की थी, लेकिन यह प्रयोग सफल नहीं रहा। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास के बाद गिल को कप्तानी और चौथे नंबर पर बल्लेबाज़ी की जिम्मेदारी मिली। इस क्रम पर खेलते हुए उन्होंने अब तक तीन पारियों में दो शतक (एक दोहरा शतक समेत) जड़ दिए हैं।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में विजिलेंस की कार्रवाई, 9,500 रुपये रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में स्टेट विजिलेंस की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एनफोर्समेंट थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) रजनी को कथित तौर पर 9,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह रेत और बजरी से भरे खनन वाहनों को निकलने देने...

गुरुग्राम में लावारिस शवों के अंतिम संस्कार पर संकट, रामबाग श्मशान कमेटी ने नया समझौता करने से किया इनकार

Summer express, गुरुग्राम। शहर में लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार कराने की व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। नगर निगम और मदनपुरी स्थित रामबाग श्मशान प्रबंधन कमेटी के बीच हुआ समझौता 21 अक्टूबर को समाप्त हो गया, लेकिन कमेटी ने इसे आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। पांच दिन बीतने के बावजूद नगर निगम...

फरीदाबाद में परमिट के पैसों को लेकर टैक्सी चालक की हत्या, दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Summer express, फरीदाबाद, अनिल मंगला। फरीदाबाद के सेक्टर-77 में टैक्सी चालक की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के करीब दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने आरोपी कुंदन निवासी चांदपुर को काबू किया है। पुलिस की...

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष  के बयान पर भाजपा का हल्ला बोल, शिमला में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक

Summer express/शिमला/ संजू -:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। देशभर में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शिमला में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार...

छोटी काशी में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, विधायक अनिल शर्मा ने निभाई झंडा रस्म

रवि नगर स्थित वाल्मीकि मंदिर में हुआ भव्य आयोजन, जनप्रतिनिधियों सहित श्रद्धालुओं ने लिया महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का संकल्प मंडी/धर्मवीर -:छोटी काशी मंडी में महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर रवि नगर स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.