Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गूगल मैप की ग़लती से बड़ा हादसा: टूटा पुल पार करते समय नदी में बही कार, 4 लोगों की जान मुश्किल में फंसी, स्थानीय लोगों ने बचाया

ऊना (हिमाचल प्रदेश) | गूगल मैप की दिशा ने एक परिवार को मौत के करीब पहुंचा दिया। हिमाचल से पंजाब जा रहे चार लोगों का एक परिवार जब मैप के बताए रास्ते पर चला, तो उनकी कार टूटा हुआ दभोटा पुल पार करते हुए अचानक उफनती नदी में समा गई। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की सतर्कता और तत्परता से सभी की जान बचा ली गई।

जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार को ऊना जिले के दभोटा क्षेत्र में हुई। गूगल मैप पर भरोसा करते हुए एक कार सवार परिवार जब सतलुज नदी के किनारे पहुंचा, तो उस समय नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। पुल पहले से ही टूटा हुआ था, लेकिन मैप ने उसी रास्ते को नेविगेट कर दिया। जैसे ही कार नदी में उतरी, तेज बहाव ने उसे तिनके की तरह बहा दिया।

कार कई किलोमीटर तक पानी में बहती रही, लेकिन किस्मत से कुछ दूरी पर स्थानीय ग्रामीणों ने हादसे को देख लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दभोटा पुल पिछले दो वर्षों से क्षतिग्रस्त है, लेकिन इसके बावजूद गूगल मैप अभी भी उसी रास्ते को दिखाता है। प्रशासन की ओर से पुल पर कोई स्पष्ट चेतावनी या अवरोधक चिन्ह भी नहीं लगाया गया है, जिससे यात्रियों को खतरे का अंदेशा हो सके।

इस घटना ने फिर से यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सिर्फ डिजिटल दिशा-निर्देशों पर भरोसा करना सुरक्षित है? साथ ही, यह मामला संबंधित प्रशासन की लापरवाही और गूगल जैसी तकनीकी कंपनियों की जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द पुल की मरम्मत की जाए और गूगल मैप से इस खतरनाक रास्ते को हटाने की कार्रवाई की जाए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.