Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा के सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल पर छात्राओं के गंभीर आरोप, जांच के आदेश जारी

गुहला चीका | चीका के एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल पर छात्राओं द्वारा गंभीर आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। एक गुमनाम पत्र के माध्यम से छात्राओं ने जिला उपायुक्त को शिकायत भेजी, जिसके आधार पर मामले की जांच जिला शिक्षा अधिकारी को सौंप दी गई है।

छात्राओं द्वारा भेजे गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि स्कूल के प्रिंसिपल अपने कार्यालय में शिक्षिकाओं के साथ लंबे समय तक बातचीत करते हैं, जिससे स्कूल का माहौल प्रभावित हो रहा है और छात्राएं मानसिक तनाव में हैं। पत्र में एक छात्रा ने प्रिंसिपल पर अश्लील व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है।

पत्र के मुताबिक, छात्राओं को स्कूल में आयोजित एक लीगल लिटरेसी कैंप में जानकारी मिली थी कि अगर कोई व्यक्ति उनके साथ गलत व्यवहार करता है, तो वे जिला प्रशासन, महिला आयोग, शिक्षा मंत्री या मुख्यमंत्री तक शिकायत कर सकती हैं। इसके बाद ही छात्राओं ने जिला उपायुक्त कैथल सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को यह शिकायत भेजी।

मामले के तूल पकड़ने के बाद स्थानीय सामाजिक संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपों के चलते प्रिंसिपल को तुरंत पद से न हटाया गया, तो वे स्कूल में तालाबंदी और जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।

इस पूरे प्रकरण को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा ने बताया कि जांच के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है, जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त को सौंपेगी।

वहीं, प्रिंसिपल ने खुद पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ये सभी दावे निराधार और झूठे हैं। उन्होंने कहा कि उनका इन बातों से कोई लेना-देना नहीं है और वे जांच के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बरनाला में पारिवारिक विवाद में खूनखराबा: छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या, नौकर गंभीर घायल

Summer Express, बरनाला | बरनाला जिले के धनौला के पास गांव बडबर में पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार...

NSA खत्म होने के बाद भी डिब्रूगढ़ जेल में रहेंगे अमृतपाल सिंह, हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश

Summer Express, चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में हिरासत को लेकर अहम अंतरिम आदेश जारी किया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि समाप्त होने के बाद भी अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल में ही...

लखनऊ झुग्गी अग्निकांड: भीषण आग में 2 मासूमों की मौत, 200 झोपड़ियां राख

Summer express, लखनऊ, उत्तर प्रदेश | लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में बुधवार को झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली और करीब 200 झोपड़ियों को राख में बदल दिया। इस हादसे ने दिहाड़ी मजदूरों और घरेलू कामगार परिवारों की पूरी बस्ती को बेघर कर दिया है। प्रशासन...

गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेवलर ने थार और बाइक को रौंदा, 3 की मौत

Summer express, गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर विजय नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेवलर ने सड़क किनारे खड़ी थार गाड़ी और बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6:30 बजे IPEM...

गुरुग्राम मेंसेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक अंकित यादव की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने खुद को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय अंकित...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.