Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बठिंडा में स्टंट, हथियार प्रदर्शन और प्रीगाबालिन कैप्सूल की बिक्री पर सख्त पाबंदी, जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

बठिंडा |  जिला मजिस्ट्रेट शौकत अहमद परे ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत कार्रवाई करते हुए बठिंडा जिले में सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई सख्त आदेश जारी किए हैं। अब जिले में ट्रैक्टर स्टंट, हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन और प्रीगाबालिन 75 एमजी कैप्सूल व टैबलेट की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। यह कदम सिविल सर्जन की सिफारिशों के बाद उठाया गया है।

प्रीगाबालिन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार, प्रीगाबालिन 75 एमजी कैप्सूल का दुरुपयोग आम लोगों द्वारा नशे के रूप में किया जा रहा है। इसके चलते जिला मजिस्ट्रेट ने इसकी बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। अब कोई भी थोक या खुदरा विक्रेता, मेडिकल स्टोर, अस्पताल की फार्मेसी बिना वैध चिकित्सकीय पर्ची के यह दवा नहीं बेच सकेंगे।

साथ ही, दवा की बिक्री के समय:

  • पर्ची पर मेडिकल स्टोर की मुहर और दवा वितरण की तारीख अंकित करना अनिवार्य होगा।
  • प्रीगाबालिन की बिक्री का पूरा रिकॉर्ड रखना जरूरी होगा।
  • यह भी सुनिश्चित करना होगा कि एक ही पर्ची पर किसी अन्य विक्रेता द्वारा पहले दवा वितरित न की गई हो।
  • पर्ची पर दर्ज अवधि से अधिक गोलियां/कैप्सूल नहीं दिए जा सकेंगे।

ट्रैक्टर स्टंट और खतरनाक प्रदर्शन पर रोक

जिले की सीमाओं में ट्रैक्टरों और अन्य भारी वाहनों से स्टंट या खतरनाक प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। ये आदेश सार्वजनिक सुरक्षा और सड़क हादसों को रोकने के उद्देश्य से जारी किए गए हैं।

हथियारों के प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर प्रचार पर सख्ती

एक अन्य आदेश में जिला प्रशासन ने जिले की सीमाओं में हथियारों के प्रदर्शन, जुलूसों, समारोहों, या धार्मिक आयोजनों में हथियार लेकर जाने पर प्रतिबंध लगाया है।

निम्न गतिविधियां अब पूरी तरह वर्जित रहेंगी:

  • सोशल मीडिया पर हथियारों की तस्वीरें या वीडियो पोस्ट करना
  • हथियारों की प्रशंसा में कोई भी टेक्स्ट या गाना शेयर करना
  • किसी समारोह या नाटक में हथियारों के प्रचार से जुड़ी प्रस्तुति देना

यह आदेश सुरक्षा बलों, पुलिस, होमगार्ड और वैध लाइसेंसधारी सुरक्षा गार्डों पर लागू नहीं होगा, बशर्ते वे ड्यूटी पर हों। यह प्रतिबंधात्मक आदेश 31 अगस्त 2025 तक प्रभावी रहेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.