Facebook-f Youtube X-twitter

अश्विनी शर्मा की नियुक्ति पर डेराबस्सी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू…जताई खुशी

Derabasi, 8 July-पंजाब भाजपा के कार्यकारिणी अध्यक्ष के रूप में अश्विनी शर्मा जी की नियुक्ति की खुशी में आज डेराबस्सी मंडल (शहरी व दिहाती) के कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ लड्डू बांटकर जश्न मनाया। यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष पवन धीमान और सुखदेव राणा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मनप्रीत सिंह (बन्नी) संधू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा पंजाब में ऐतिहासिक बदलाव लाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी एकजुट होकर पहली बार राज्य में अपनी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

कार्यक्रम में पंजाब प्रदेश ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष रविन्द्र वैष्णव, डेराबस्सी के पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश मेहता, पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व मंडल महासचिव रवनीत गोयल, उपाध्यक्ष अविनाश सिंहनवनीत शर्मा, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष सुमित शर्मादिनेश वैष्णवनीरज वर्माहरमेश गुप्तादेविंदर पुंडीर बिट्टूनिर्मल सिंहमक्खन सिंहजसमेर सिंहपवन शर्मारतनजीत सिंहबालकर सिंहबलजीत सिंह (बबी)मीठूलख्खा समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का संकल्प लिया।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा:एमएसपी बढ़ोतरी से हिमाचल के किसानों में बढ़ा विश्वास

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती अब धीरे-धीरे किसानों की पहली पसंद बनती जा रही है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में प्राकृतिक खेती से उत्पादित फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई बढ़ोतरी ने किसानों का भरोसा और मजबूत किया है। मुख्यमंत्री  के इस फैसले को ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक प्रतिक्रिया...

हमीरपुर अवैध खनन मामला: राजेंद्र राणा ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में अवैध खनन मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। इस प्रकरण में स्थानीय विधायक आशीष शर्मा के परिजनों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में सुजानपुर के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने हमीरपुर थाना पहुंचकर...

चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने बैंक अधिकारी समेत एक और आरोपी को दबोचा

शिमला,17 अप्रैल-:जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए तरुण ठाकुर (33 वर्ष) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.