Dharamshala, Rahul- प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला कांगड़ा प्रशासन ने धर्मशाला के इंद्रूनाग और बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया है। यह रोक 15 जुलाई से लागू होकर 15 सितंबर तक प्रभावी रहेगी। जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि खराब मौसम और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
बरसात के मौसम के चलते लिया गया फैसला
विनय धीमान ने कहा कि बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम अचानक बिगड़ सकता है, जिससे पर्यटकों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में भी खराब मौसम में पैराग्लाइडिंग के दौरान दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें पर्यटकों को जान का नुकसान भी उठाना पड़ा।पर्यटन विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि कोई पायलट इस प्रतिबंध का उल्लंघन करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। पहली बार नियमों की अवहेलना करने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।