Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने भारत में की ‘बिग रीड ग्लोबल चैलेंज’ के सातवें संस्करण की शुरुआत 

Chandigarh, 8 July

भारत में पढ़ने की संस्कृति को नया आयाम देने के उद्देश्य से ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने ‘बिग रीड ग्लोबल चैलेंज 2025’ के सातवें संस्करण की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य स्कूली छात्रों के बीच सृजनात्मक पढ़ने की आदत को प्रोत्साहित करना, उनकी विचारशीलता को बढ़ाना और उन्हें वैश्विक मंच पर पहचान दिलाना है।

हाल ही में हुए एक अध्ययन के अनुसार, भारतीय औसतन हर सप्ताह 10 घंटे 42 मिनट पढ़ने में बिताते हैं, जो कि वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक है। बावजूद इसके, पढ़ी गई सामग्री को समझने, विश्लेषण करने और उससे जुड़ाव बनाने की क्षमता विशेष रूप से स्कूली बच्चों में अपेक्षाकृत कम पाई गई है।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस इंडिया के प्रबंध निदेशक सुकांत दास ने इस अवसर पर कहा,“एनसीएफ 2023 में पढ़ने को एक बुनियादी योग्यता के रूप में मान्यता दी गई है, जो सभी विषयों की नींव बनती है। हमारे लिए पढ़ना सिर्फ एक कौशल नहीं, बल्कि जिज्ञासा, सहानुभूति और स्वतंत्र सोच को पोषित करने का माध्यम है।”उन्होंने  कहा कि ऑक्सफोर्ड बिग रीड चैलेंज सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक आंदोलन है जो बच्चों की कल्पनाशीलता और मौलिक विचारों का उत्सव है।यह भारत की सबसे बड़ी रीडिंग प्रतियोगिताओं में से एक है, जो छात्रों को किताबों के ज़रिए सोचने, कल्पना करने और अभिव्यक्त करने का मंच देती है। हमें गर्व है कि इसका सातवां संस्करण भारत में हो रहा है।”

प्रतियोगिता के मुख्य बिंदु:

  • प्राइमरी, मिडिल और सेकेंडरी स्तर के छात्र भाग ले सकते हैं
  • स्कूलों को पंजीकरण कराकर छात्रों को नामित करने का अवसर मिलेगा
  • छात्रों को पढ़ी गई किताबों पर आधारित क्रिएटिव लेखन, आर्ट व प्रेजेंटेशन जैसे कार्य प्रस्तुत करने होंगे
  • चयनित प्रतिभागियों को मिलेगा प्रशस्ति पत्र और अंतरराष्ट्रीय पहचान

इस पहल का उद्देश्य स्कूली स्तर पर पढ़ने की आदत को मजबूती देना है ताकि बच्चे सिर्फ पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रहें, बल्कि ज्ञान की गहराई में उतरने और स्वतंत्र सोच की दिशा में अग्रसर हों।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में मलेरिया के 8 और डेंगू का एक केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। मौसम में बदलाव के साथ अंबाला जिले में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मलेरिया के आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। इनमें कुछ मरीज उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामलों के सामने आने...

कर्नाटक में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर छापे

summer express , बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बुधवार को कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी की कार्रवाई करीब 18 स्थानों पर चल रही है। इनमें कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के आवास भी शामिल हैं।...

हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या मामले में फांसी की सजा रद्द की

summer express , चंडीगढ़ (मोनिका रावत)। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में मौत की सजा पाए गुरप्रीत उर्फ गोपी को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई मृत्युदंड की सजा को रद्द करते हुए आरोपित को संदेह का लाभ देकर बरी...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

पंजाब में चार साल से नियमित डीजीपी नहीं, हाई कोर्ट ने मांगा सरकार से हलफनामा

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के मुखिया के पद पर पिछले चार साल से नियमित नियुक्ति नहीं होने का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इस संबंध में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई के...

कपूरथला में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

summer express , कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी रोड पर गांव ढुडियांवाल मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद थाना सदर कपूरथला पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला के रूप...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.