Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारी आपदा के बीच 5 किलोमीटर  पैदल यात्रा कर देजी गांव पहुंचे जयराम

Mandi, dharamveer-थुनाग क्षेत्र की परखैर पंचायत के देजी गांव में हाल ही में आई भीषण प्राकृतिक आपदा ने पूरे क्षेत्र को तबाह कर दिया है। गांव में सड़कें, पुल और पैदल रास्ते पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। आपदा के आठ दिन बीत जाने के बावजूद 11 लोग अभी भी लापता हैं, और प्रशासन की राहत पहुंच अब तक बेहद सीमित रही है।

11 लोग अब भी लापता, बागवानी और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मंगलवार को 5 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा कर देजी गांव पहुंचे। उन्होंने आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं और लोगों की स्थिति का जायजा लिया। ठाकुर ने कहा कि इस आपदा ने न केवल लोगों और पशुओं की जान ली है, बल्कि क्षेत्र की बागवानी और सेब की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचाया है।“यदि रास्ते जल्द नहीं खोले गए, तो आने वाले सेब सीजन को भी गंभीर नुकसान हो सकता है.

जयराम ठाकुर ने यह भी बताया कि अब जाकर कुछ मशीनरी सड़क बहाल करने के लिए लगाई गई है, लेकिन प्रशासनिक सुस्ती के कारण अब तक स्थानीय लोगों को त्वरित राहत नहीं मिल सकी है।पूर्व सीएम ने कहा कि उनकी प्राथमिकता देजी गांव को सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं से जल्द जोड़ने की है। उन्होंने बताया कि प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी अभी तक इस क्षेत्र में नहीं पहुंचे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।जयराम ठाकुर ने विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से राहत सामग्री भी गांव में वितरित की और पीठ पर सामान ढो रहे ग्रामीणों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.