Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में बारिश बनी महंगाई की वजह.. सब्ज़ियों के दामों में  जबरदस्त उछाल 

Ambala, 9 July-अंबाला में लगातार हो रही बारिश का असर अब सब्ज़ी मंडियों पर दिखने लगा है। ख़ासतौर पर हिमाचल से आने वाली सब्ज़ियों की आपूर्ति में कमी आने से इनके दामों में तेज़ बढ़ोतरी हुई है। मटर, बीन, पहाड़ी आलू जैसी सब्ज़ियों के दामों में जबरदस्त उछाल देखा गया है। हालांकि आलू, प्याज और टमाटर जैसी रोज़मर्रा की सब्ज़ियों के दाम स्थिर हैं। दुकानदारों और आढ़तियों का मानना है कि बरसात के मौसम में खेतों में तोड़ाई कम होने के कारण यह स्थिति हर साल बनती है। वहीं ग्राहक सब्ज़ियों के बढ़े रेट को लेकर थोड़े चिंतित ज़रूर हैं, लेकिन ज़्यादातर का कहना है कि कीमतें अब भी काबू में हैं।

बरसात का मौसम जहां हरियाली और ताजगी लेकर आता है, वहीं हर साल की तरह इस बार भी सब्ज़ियों की कीमतों में हलचल देखने को मिल रही है। अंबाला में उन सब्ज़ियों के रेट खास तौर पर बढ़े हैं, जो पहाड़ी इलाकों से आती हैं। मटर का रेट 140 रुपये किलो से ऊपर चला गया है। बीन और पहाड़ी आलू भी महंगे हुए हैं।


मंडी प्रधान सुरेंद्र बिंद्रा ने बताया कि बारिश के कारण खेतों में तोड़ाई रुक जाती है और सप्लाई में कमी से दाम बढ़ जाते हैं। हालांकि प्याज, आलू और टमाटर के रेट स्थिर हैं। दुकानदारों का कहना है कि अगर 5-10 रुपये की बढ़ोतरी हो भी जाए, तो उसे महंगाई नहीं माना जाता, असली महंगाई तब मानी जाएगी जब आम सब्ज़ियां 100 रुपये किलो बिकने लगें।
ग्राहकों की प्रतिक्रिया भी मिली-जुली रही। कुछ ने माना कि दाम बढ़े हैं, लेकिन अभी भी स्थिति नियंत्रण में है।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

एक शिक्षक के भरोसे नाय स्कूल, ग्रामीणों ने मांगी अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती

Summer express/सिरमौर, संजू -:सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला नाय में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है। स्कूल में वर्तमान में 36 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई का पूरा दायित्व केवल एक शिक्षक पर होने से शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों...

अंब इंदौरा से कोलकाता के लिए रवाना हुई ट्रेन,अनुराग ठाकुर ने सुक्खू सरकार से मांगे जवाब

Summer express/ऊना ,राकेश -: ऊना-कोलकाता रेल सेवा का विस्तार करते हुए अब इस ट्रेन का संचालन अंब इंदौरा से किया जाएगा। शनिवार सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अंब इंदौरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर और पूर्व विधायक...

पुतिन का बड़ा बयान: डॉलर पर घट रहा वैश्विक भरोसा, BRICS देशों में बढ़ रहा स्थानीय मुद्राओं का इस्तेमाल

Summer express, सेंट पीटर्सबर्ग। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने वैश्विक आर्थिक व्यवस्था और अमेरिकी डॉलर की भूमिका को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों और वित्तीय दबाव के कारण दुनिया के कई देश अब डॉलर और यूरो पर अपनी निर्भरता कम कर रहे हैं तथा स्थानीय मुद्राओं...

मंडी की बल्हघाटी में जलाने के बाद पहाड़ी से फैंक दिए दो बेसहारा बैल, ग्रामीणों में आक्रोश

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की बल्हघाटी से मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। क्षेत्र के गोड़ागागल इलाके में दो बेसहारा बैलों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में खाई में पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी रोष फैल गया और उन्होंने दोषियों के...

लुधियाना स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला, वैष्णो देवी स्पेशल ट्रेन की बोगी में आई तकनीकी खराबी

Summer express, लुधियाना। दिल्ली से माता वैष्णो देवी के लिए रवाना हुई एक स्पेशल ट्रेन में शनिवार को तकनीकी खामी सामने आने से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रेन की एक बोगी के बाथरूम के पास का हिस्सा क्षतिग्रस्त पाए जाने के बाद उसे तत्काल जांच के लिए लुधियाना रेलवे स्टेशन पर रोक दिया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.