Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आपदा के समय हिमाचल के साथ मज़बूती से खड़ी है मोदी सरकार: अनुराग ठाकुर

Mandi, 13 July

हिमाचल प्रदेश के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करते हुए हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री  अनुराग सिंह ठाकुर ने आज धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के सेड, भदराना, तनहेड़, धर्मपुर बाज़ार, वनाल, स्याठी और पाड़छु पुल क्षेत्रों में प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ितों को ढांढस बंधाया और प्रशासनिक अधिकारियों को राहत और पुनर्वास कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश दिए।

सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा और राहत सामग्री से प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर सहायता जारी

 अनुराग सिंह ठाकुर   ने कहा, “हिमाचल की इस प्राकृतिक आपदा ने कई परिवारों को उजाड़ दिया है। भाजपा पूरी प्रतिबद्धता के साथ ज़मीन पर राहत कार्यों में लगी है। राशन, दवाइयाँ, बर्तन, स्कूल बैग, सेनेटरी पैड्स और गद्दों तक—हर ज़रूरत की सामग्री मुहैया कराई जा रही है। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा प्रतिदिन 350 से 400 मरीजों को मुफ्त इलाज उपलब्ध करवा रही है।”उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री के अतिरिक्त, बच्चों के लिए विशेष किट तैयार की गई है जिसमें बिस्किट, स्टेशनरी और प्रोटीन किट शामिल हैं। साथ ही सैकड़ों तिरपाल, स्कूल बैग और प्रेशर कूकर जैसे आवश्यक सामानों का वितरण भी किया जा रहा है।

पुनर्वास को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी सांसद निधि और मनरेगा के माध्यम से जल निकासी की व्यवस्था और सुरक्षा हेतु क्रेटवाल निर्माण जैसे कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए स्थानीय पंचायतों की मदद ली जा रही है। ठाकुर ने कहा, “पिछली आपदाओं के समय केंद्र सरकार ने 1300 करोड़ रुपये और 93,000 से अधिक मकान हिमाचल को दिए थे। अब भी 2006 करोड़ रुपये केंद्र द्वारा स्वीकृत किए जा चुके हैं। राज्य सरकार को केवल औपचारिकताएं पूरी करनी हैं। यह समय राजनीति का नहीं, राहत और पुनर्वास का है।”उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा और केंद्र सरकार हिमाचल के हर नागरिक के साथ खड़ी है और भविष्य में भी हरसंभव सहायता जारी रहेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.