नई दिल्ली | सोमवार, 14 जुलाई को सप्ताह की शुरुआत के साथ ही सर्राफा बाजार में हलचल मच गई है। सोना और चांदी दोनों ही धातुओं की कीमतों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है।
सोना ₹98,110 के करीब, चांदी ₹1,14,700 पर
सोने का भाव 0.30% की तेजी के साथ ₹98,110 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जबकि चांदी ने 1.50% की छलांग लगाकर ₹1,14,700 प्रति किलो का नया रिकॉर्ड बना डाला।
उत्तर प्रदेश के शहरों में क्या है रेट?
लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, गोरखपुर, अयोध्या, कानपुर, वाराणसी और आगरा जैसे शहरों में आज 24 कैरेट सोना ₹99,850 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
- 22 कैरेट सोना: ₹91,540
- 18 कैरेट सोना: ₹74,900
- चांदी: ₹1,14,900 प्रति किलोग्राम
कॉमेक्स पर भी दिखी तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार (कॉमेक्स) में भी सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है, जिससे घरेलू बाजार में भी तेजी बनी हुई है।