Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमेरिका के चर्च में फायरिंग, 2 महिलाओं की मौत

लेक्जिंगटन |  रविवार को अमेरिका के केन्टकी राज्य में एक के बाद एक हुई गोलीबारी की घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। पहले एक स्टेट ट्रूपर को गोली मारी गई और फिर चर्च में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस सनसनीखेज घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि दो पुरुष घायल हो गए।

सुबह की शुरुआत ट्रूपर पर गोली से हुई

रविवार सुबह करीब 11:35 बजे, Blue Grass एयरपोर्ट के पास पुलिस ने एक संदिग्ध गाड़ी को रोका। लेकिन वाहन में बैठे हमलावर ने अचानक पुलिसकर्मी पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गया।

कार लूटकर चर्च पहुंचा हमलावर

फरार होते वक्त हमलावर ने एक कार को जबरन छीना और 15 मील दूर Richmond Road Baptist Church जा पहुंचा। वहां पहुंचकर उसने चर्च में मौजूद लोगों पर गोलियां बरसा दीं।

2 महिलाओं की मौत, हमलावर पुलिस की गोली से ढेर

चर्च की फायरिंग में 34 साल की क्रिस्टिना कॉम्ब्स और 72 वर्षीय बेवर्ली गम की मौके पर ही मौत हो गई। दो पुरुष घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जवाबी कार्रवाई में हमलावर को मार गिराया।

हमलावर की पहचान गुप्त, चर्च से था पुराना रिश्ता?

लेक्जिंगटन पुलिस चीफ लॉरेंस वेदर्स ने बताया कि हमलावर की पहचान कर ली गई है लेकिन फिलहाल उसका नाम उजागर नहीं किया गया है। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि हमलावर का चर्च के कुछ लोगों से व्यक्तिगत जुड़ाव हो सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सतपाल रायजादा का तंज—नेता अपने बच्चों को उन्हीं स्कूलों में पढ़ाएं, जिनकी शिक्षा व्यवस्था की बात करते हैं; बोले- वैज्ञानिक सोच से आगे बढ़ना जरूरी

Summer express/ऊना /राकेश -: ऊना में आयोजित इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का समापन हो गया। समापन समारोह में ऊना सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रदेश के 21 कॉलेजों से 170 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दो रातों में जीवंत होती है डगेली परंपरा,कृष्ण जन्म और हिमाचली देव संस्कृति से जुड़ा है नाता

सोलन/चंद्रिका। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध देव संस्कृति, लोकपरंपराओं, लोकगाथाओं और लोकनाट्य परंपराओं से भी है। इसी सांस्कृतिक विरासत की एक विशिष्ट कड़ी महासुवी क्षेत्र में प्रचलित डगेली नाच है। यह अनूठी स्वांग नृत्य परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी...

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.