पंजाब | पंजाब में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय होने को है और इसका असर आज से ही दिखने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ताज़ा चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि सोमवार सुबह 10 बजे तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के साथ तेज़ हवाएं चल सकती हैं।
30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बिजली गिरने का भी अलर्ट
IMD के मुताबिक आसमान से बिजली गिरने और तेज हवाओं की आशंका है, जिनकी रफ्तार 30 से 40 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। चेतावनी में मानसा, बरनाला, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, रूपनगर और मोगा जिले शामिल हैं।
16 जुलाई से दोबारा एक्टिव होगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में 16 जुलाई से मानसून फिर पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा और भारी बारिश का सिलसिला तेज हो सकता है। कई इलाकों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और पेड़ों के गिरने जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
IMD की सख्त चेतावनी:
- अनावश्यक बाहर न निकलें
- जलभराव वाले इलाकों से बचें
- आकाशीय बिजली से सतर्क रहें
- मौसम अपडेट पर नज़र बनाए रखें