हरियाणा | हरियाणा से हरिद्वार जाने वाले शिवभक्तों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। सावन के महीने में बाबा भोले के दर्शन की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं के लिए हरियाणा परिवहन विभाग ने सीधी बस सेवाएं शुरू कर दी हैं। अब प्रदेश के कई जिलों से सीधे हरिद्वार और ऋषिकेश तक का सफर आसान हो गया है।
किन जिलों से शुरू हुई सेवा?
- पलवल-बल्लभगढ़-दिल्ली से हरिद्वार
सुबह 6:00 और 11:00 बजे पलवल से रवाना, वापसी में हरिद्वार से सुबह 3:40 और दोपहर 12:30 बजे। - चंडीगढ़-अंबाला से ऋषिकेश
चंडीगढ़ से रात 8:30 और अंबाला से रात 10:00 बजे बसें चलेंगी। वापसी ऋषिकेश से सुबह 9:40, हरिद्वार से सुबह 10:50 बजे। - बल्लभगढ़-फरीदाबाद-दिल्ली से हरिद्वार
सुबह 5:30 बल्लभगढ़, 6:00 फरीदाबाद और 6:30 दिल्ली से रवाना। वापसी हरिद्वार से 11:30 और दिल्ली से शाम 3:30 बजे। - डबवाली-सिरसा-पेहवा से हरिद्वार
डबवाली से सुबह 5:00 और 6:20, पेहवा से 10:15 और 12:30, यमुनानगर से दोपहर 12:30 और 2:40 बजे बसें रवाना होंगी। वापसी में हरिद्वार से सुबह 6:10 और 7:10 बजे।