हिसार | हिसार से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तेजधार हथियारों से हमला कर एक होटल संचालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात शहर के कैंप चौक के पास हुई है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय पारस उर्फ दीक्षित के रूप में हुई है, जो देव वाटिका, 12 क्वार्टर का रहने वाला था और परिवार में इकलौता बेटा था।
जानकारी के मुताबिक हमलावर पहले होटल में घुसकर पारस से मारपीट करते हैं। किसी तरह पारस जान बचाकर होटल से भाग निकलता है, लेकिन हमलावर पीछा करते हुए कुछ दूरी पर उसे घेर लेते हैं और धारदार हथियारों से हमला कर उसकी जान ले लेते हैं।
पुलिस ने हत्या के मामले में जांच तेज कर दी है और होटल व आसपास के CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। शहर में इस वारदात के बाद दहशत का माहौल है।