Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में सेब के पेड़ों की कटाई पर भड़के शिक्षा मंत्री..सीएम से उठाएंगे मुद्दा

Shimla, Sanju

ऊपरी शिमला के क्षेत्रों में वन विभाग की भूमि पर लगे सेब के पेड़ों की कटाई को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कोर्ट के आदेशों के तहत चल रही इस कार्रवाई से स्थानीय बागवानों के साथ-साथ जुब्बल-कोटखाई से विधायक और हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी नाराज हैं। उन्होंने पेड़ों की कटाई की टाइमिंग और मानवीय पहलुओं पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि वे इस मुद्दे को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष उठाएंगे।

रोहित ठाकुर ने कहा कि यह कार्रवाई कोर्ट के निर्देशों के चलते हो रही है, लेकिन यह सही समय नहीं था। उन्होंने याद दिलाया कि 2015 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने पांच बीघा तक की भूमि पर कोई कार्रवाई न करने की नीति बनाई थी, जिसे 2017 में सत्ता बदलने के बाद लागू नहीं किया गया।

रोहित ठाकुर ने कहा कि मानसून के समय पौधारोपण किया जाता है, ऐसे में सेब के पेड़ों की कटाई न सिर्फ बागवानों को आर्थिक नुकसान पहुंचा रही है, बल्कि पर्यावरणीय दृष्टि से भी सही नहीं है।ठाकुर ने कहा कि सेब की फसल इस समय मंडियों में जाने के लिए तैयार है और ऐसे समय पर कटाई से छोटे किसानों की आजीविका प्रभावित हो रही है। उन्होंने मांग की कि पांच बीघा से कम भूमि वाले किसानों को राहत दी जाए।

आपदा के बाद शिक्षा विभाग ने उठाया बड़ा कदम

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जानकारी दी कि राज्य में आई आपदाओं के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब किसी भी नदी या नाले के किनारे स्कूल भवन नहीं बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हालिया बादल फटने और बाढ़ की घटनाओं से हुए नुकसान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।अब न सिर्फ शिक्षा विभाग, बल्कि अन्य विभागों को भी नदी-नालों के किनारे निर्माण कार्य से बचना चाहिए।

केंद्र सरकार पर साधा निशाना

2023 की आपदा में हिमाचल को समय पर सहायता न मिलने को लेकर रोहित ठाकुर ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य को तत्काल सहायता की जरूरत थी लेकिन केंद्र से मदद 2025 में मिल रही है, जब नुकसान पहले ही हो चुका है।उन्होंने बताया कि आपदा में कई सरकारी स्कूल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं और करीब 10 स्कूलों को फिर से शुरू करने के लिए निजी भवन किराए पर लिए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि वह जल्द ही सिराज क्षेत्र का दौरा करेंगे और वहां की स्थिति का जायज़ा लेंगे.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.