Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

20वीं किस्त का इंतजार खत्म? किसानों के खाते में जल्द आ सकते हैं 2000 रुपये

नई दिल्ली | देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की 20वीं किस्त जल्द ही किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई 2025 को बिहार के मोतिहारी में एक रैली के दौरान इस किस्त को जारी कर सकते हैं।

करीब 9.8 करोड़ किसानों को मिलेगा 2,000 रुपये

हालांकि केंद्र सरकार की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि इस दिन करीब 9.8 करोड़ किसानों के खातों में 2,000 रुपये की किस्त भेजी जाएगी। पीएम किसान योजना के तहत सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपये तीन किस्तों में देती है। पिछली (19वीं) किस्त इसी साल फरवरी में बिहार में ही एक कार्यक्रम में जारी की गई थी।

किस्त पाने के लिए जरूरी बातें:

  • बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए
  • DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) सुविधा एक्टिव होनी चाहिए
  • e-KYC अपडेट होनी चाहिए
  • पीएम किसान पोर्टल पर ‘Know Your Status’ से जानकारी जांचें

ऐसे करें लिस्ट में अपना नाम चेक:

  1. पीएम किसान की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  2. “Dashboard” टैब पर क्लिक करें
  3. राज्य, जिला, उप-जिला और पंचायत की जानकारी भरें
  4. “Show” पर क्लिक करें
  5. लिस्ट से अपना नाम देखें

चुनावी रणनीति भी मानी जा रही है

प्रधानमंत्री मोदी का बिहार दौरा और किस्त का संभावित ऐलान आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। किसानों को साधने के लिए सरकार ये बड़ा फैसला ले सकती है।

अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, तो जरूरी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर लें ताकि किस्त मिलने में कोई रुकावट न आए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.