Dharamshala, Rahul
कांगड़ा जिले के बनगोटू में पैराग्लाइडिंग हादसे में गुजरात निवासी पर्यटक सतीश राजेश भाई की मौत के बाद जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग सक्रिय हो गया है। घायल पायलट सूरज और “हाई फ्लाई एडवेंचर स्पोर्ट्स” को जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
नोटिस में सवाल उठाया गया है कि जब बनगोटू साइट पर्यटन विभाग के पास पंजीकृत ही नहीं थी, तो वहां से उड़ान क्यों भरी गई। जांच में सामने आया है कि यह साइट वन विभाग की भूमि पर है और तकनीकी मानकों के अनुसार कोई मार्शल भी वहां तैनात नहीं था।पर्यटन विभाग ने 15 जुलाई से 15 सितंबर तक सभी वाटर स्पोर्ट्स, एडवेंचर गतिविधियों और ऊंचाई वाले ट्रैकिंग रूट्स पर रोक लगा दी है। जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।