बालटाल | जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के बालटाल मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आकर एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। हादसे के बाद प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी है।
यह भूस्खलन ऊपरी रेलपथरी के पास जेड-मोड़ पर हुआ, जहां से कई तीर्थयात्री नीचे बह गए। सभी घायलों को बालटाल बेस कैंप अस्पताल ले जाया गया, जहां राजस्थान निवासी सोना भाई को मृत घोषित कर दिया गया।
भारी बारिश और खतरे को देखते हुए, आज जम्मू से किसी नए जत्थे को यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है। अधिकारियों ने कहा है कि हालात सामान्य होने तक यात्रा रोक दी गई है। पवित्र गुफा की ओर बढ़ने की योजना बना रहे यात्रियों को फिलहाल इंतजार करना होगा।