Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रतीक गांधी की नई जासूसी सीरीज़ “सारे जहाँ से अच्छा” इस दिन होगी नेटफ्लिक्स पर रिलीज़

17 July, 2025

अभिनेता प्रतीक गांधी, जिन्होंने 2020 में “स्कैम 1992” में हर्षद मेहता की भूमिका से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई, अब एक नई भूमिका में नजर आने वाले हैं। उन्हें हाल ही में सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिज्ञ ज्योतिराव फुले पर आधारित फिल्म फुले में देखा गया था। अब प्रतीक गांधी नेटफ्लिक्स की एक रोमांचक जासूसी वेब सीरीज़ सारे जहाँ से अच्छा में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो के ज़रिए सीरीज़ की रिलीज़ डेट की घोषणा की। इस वीडियो में प्रतीक गांधी को यह कहते सुना गया, “एक जासूस के लिए हर छोटी डिटेल महत्वपूर्ण होती है, हमारे मिशन की सफलता या असफलता इसी पर निर्भर करती है… लक्ष्य है दुश्मन देश और मक़सद, उन्हें परमाणु शक्ति बनने से रोकना।”

रिलीज़ डेट:

सारे जहाँ से अच्छा 13 अगस्त 2025 को, स्वतंत्रता दिवस सप्ताहांत के मौके पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी। सीरीज़ के प्रचार संदेश में कहा गया है: “कुछ जंग इतिहास के पन्नों में नहीं मिलेंगी। आज़ादी के महीने में, सारी फाइलें अनक्लासिफाइड हो जाएंगी। देखिए सारे जहाँ से अच्छा, 13 अगस्त से, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अबोहर में बेकाबू पिकअप ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक की मौत और दूसरा गंभीर

Summer express, अबोहर (फाजिल्का)। पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर में एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया...

दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश से गिरा तापमान, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई इलाकों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत...

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

Summer express, चंडीगढ़। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा में मौसम ने करवट ली है। हिसार, जींद, फतेहाबाद और भिवानी समेत कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। भिवानी में तेज आंधी चलने से मौसम का असर अधिक देखने को मिला। मौसम विभाग ने रविवार को भी...

पटौदी बाईपास पर कार की टक्कर से पलटा टेंपो, नौ महिलाओं समेत 11 लोग घायल

Summer express, पटौदी (गुरुग्राम)। गुरुग्राम जिले के पटौदी बाईपास रोड पर शाम कार की टक्कर लगने से सवारियों से भरा टेंपो पलट गया। हादसे में नौ महिलाओं समेत कुल 11 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के समय टेंपो चालक ऊंचा माजरा स्थित वेयरहाउस में काम करने वाली महिलाओं को ड्यूटी समाप्त होने के बाद उनके...

सोनीपत में ट्रक की टक्कर से ब्रेजा कार सवार तीन लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, सोनीपत । हरियाणा के सोनीपत में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बड़वासनी निवासी बलबीर और सतबीर तथा दिल्ली के नजफगढ़ निवासी स्वीटी के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.