Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लंदन मेट्रो में मारपीट, बच्चे को पटकते ही भागे हमलावर

लंदन  |  लंदन के मशहूर ईबरी एंड इस्लिंगटन ट्यूब स्टेशन पर गुरुवार शाम को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक दिल दहला देने वाली घटना ने यात्रियों को सकते में डाल दिया। शाम क़रीब 5:30 बजे स्टेशन पर तीन लोगों के बीच ज़बरदस्त मारपीट हुई और इस दौरान एक छोटा बच्चा फर्श पर बेसुध पड़ा रह गया।

इस पूरी घटना का वीडियो एक राहगीर ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो कुछ ही देर में वायरल हो गया। वीडियो में तीन युवक एक-दूसरे पर मुक्के और लातों से हमला करते नजर आ रहे हैं, वहीं बगल में एक छोटा बच्चा फर्श पर बैठा दिखाई देता है। चश्मदीदों के मुताबिक, झगड़े के दौरान एक शख्स ने बच्चे को गोद में उठा रखा था, तभी एक अन्य हमलावर ने उसे मुक्का मार दिया, जिससे बच्चा हाथ से छूटकर नीचे गिर गया।

महिलाएं चिल्लाती रहीं, लोग डर से पीछे हटे

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्टेशन पर मौजूद कई महिलाएं डर के मारे चिल्ला रही थीं। एक महिला, जो पीली ड्रेस में थी, झगड़ा रोकने की कोशिश करती नजर आई, लेकिन हमलावर बेकाबू थे। यहां तक कि एक आदमी को झगड़ते हुए किसी ने इतना ज़ोर से धक्का दिया कि वो हवा में उड़कर नीचे जा गिरा।

पुलिस ने कहा- वीडियो बना अहम सबूत

ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस (BTP) ने बयान जारी कर बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्चा सुरक्षित है या उसे चोटें आई हैं। इसके साथ ही घटना की असली वजह और शामिल लोगों की पहचान भी की जा रही है।

सीसीटीवी और वायरल क्लिप से पहचान में जुटी पुलिस

BTP ने कहा है कि वे स्टेशन के CCTV फुटेज और वायरल वीडियो की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं और दोषियों पर जल्द ही कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सतपाल रायजादा का तंज—नेता अपने बच्चों को उन्हीं स्कूलों में पढ़ाएं, जिनकी शिक्षा व्यवस्था की बात करते हैं; बोले- वैज्ञानिक सोच से आगे बढ़ना जरूरी

Summer express/ऊना /राकेश -: ऊना में आयोजित इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का समापन हो गया। समापन समारोह में ऊना सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रदेश के 21 कॉलेजों से 170 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दो रातों में जीवंत होती है डगेली परंपरा,कृष्ण जन्म और हिमाचली देव संस्कृति से जुड़ा है नाता

सोलन/चंद्रिका। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध देव संस्कृति, लोकपरंपराओं, लोकगाथाओं और लोकनाट्य परंपराओं से भी है। इसी सांस्कृतिक विरासत की एक विशिष्ट कड़ी महासुवी क्षेत्र में प्रचलित डगेली नाच है। यह अनूठी स्वांग नृत्य परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी...

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.