Facebook-f Youtube X-twitter

कांस्टेबल सुरेंद्र को मिला बड़ा झटका या राहत? सरकार पर ₹50 हजार जुर्माना

चंडीगढ़ | हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए चयनित सुरेंद्र को आखिरकार लंबी कानूनी लड़ाई के बाद इंसाफ मिल गया है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को दो सप्ताह के भीतर सुरेंद्र को नियुक्ति पत्र देने का आदेश दिया है। साथ ही अधिकारियों की मनमानी पर अदालत ने नाराजगी जताते हुए सरकार पर ₹50 हजार का जुर्माना भी लगाया है।

2020 में किया था आवेदन, बाद में मिला क्लीन चिट

सुरेंद्र ने 2020 में हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए आवेदन किया था। चयन प्रक्रिया के दौरान उनके खिलाफ पंजाब के खन्ना में एक एफआईआर दर्ज थी, लेकिन बाद में जांच एजेंसी ने उन्हें क्लीन चिट दे दी और ट्रायल कोर्ट ने भी 2024 में उन्हें आरोपमुक्त घोषित कर दिया।

अदालती आदेशों को किया नजरअंदाज

हाईकोर्ट ने पहले भी सरकार को दो बार नियुक्ति पर पुनर्विचार करने का निर्देश दिया था, लेकिन अधिकारियों ने एफआईआर की रिवीजन याचिका का हवाला देकर तीसरी बार भी उनकी नियुक्ति रोक दी। अदालत ने इस रवैये को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि यदि समय पर विवेकपूर्ण निर्णय लिया गया होता, तो मामला दोबारा कोर्ट में न आता।

सरकार के रवैये पर कोर्ट सख्त

जस्टिस जगमोहन बंसल की बेंच ने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया 2023 में ही पूरी हो चुकी थी, लेकिन पुलिस महानिदेशक के 2024 के निर्देशों को आधार बनाकर गलत निर्णय लिया गया। अदालत ने इसे अधिकारियों की मनमानी और अदालत के निर्देशों की अवहेलना बताया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा:एमएसपी बढ़ोतरी से हिमाचल के किसानों में बढ़ा विश्वास

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती अब धीरे-धीरे किसानों की पहली पसंद बनती जा रही है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में प्राकृतिक खेती से उत्पादित फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई बढ़ोतरी ने किसानों का भरोसा और मजबूत किया है। मुख्यमंत्री  के इस फैसले को ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक प्रतिक्रिया...

हमीरपुर अवैध खनन मामला: राजेंद्र राणा ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में अवैध खनन मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। इस प्रकरण में स्थानीय विधायक आशीष शर्मा के परिजनों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में सुजानपुर के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने हमीरपुर थाना पहुंचकर...

चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने बैंक अधिकारी समेत एक और आरोपी को दबोचा

शिमला,17 अप्रैल-:जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए तरुण ठाकुर (33 वर्ष) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.