Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डैम खुलते ही खतरे की आहट : पंजाब-हिमाचल में भारी बारिश का कहर

पंजाब  | पंजाब और हिमाचल में भारी बारिश के चलते हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने पंजाब में 24 जुलाई तक तेज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। उधर हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के चलते पंडोह डैम के गेट खोल दिए गए, जिससे ब्यास नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है।

ब्यास के जलस्तर में इजाफे के बाद पंजाब प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को नदियों के किनारे जाने से मना किया है। रूपनगर और आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बनने की आशंका जताई गई है।

इसी के साथ बिलासपुर स्थित कोलडैम से भी पानी छोड़े जाने का अलर्ट जारी किया गया है, जिसका सीधा असर पंजाब के कई जिलों पर पड़ेगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सतलुज और ब्यास के किनारे रहने वाले लोग सतर्क रहें और किसी भी स्थिति में दरिया के करीब न जाएं।

मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं के कारण हालात गंभीर होने की चेतावनी दी है। प्रशासन ने राहत और बचाव दलों को अलर्ट पर रखा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के घर पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर

Summer express, सुंदर कुंडू, फरीदाबाद। नगला एनक्लेव पार्ट-2 में देर रात हरियाणा पुलिस के सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर के घर पर दो युवकों ने तीन राउंड फायरिंग कर दी। वारदात के समय परिवार घर के अंदर सो रहा था। बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए हमलावर गोलियां चलाने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना...

गोहाना से खाटूश्याम धाम के लिए जल्द शुरू होगी सीधी बस सेवा, ट्रायल सफल

Summer express, सोनीपत। राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। हरियाणा रोडवेज जल्द ही गोहाना से खाटूश्याम जी के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने जा रहा है। इस रूट पर 19 से 21 अक्टूबर तक बस का ट्रायल किया गया, जो सफल रहा। अब परिवहन...

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना की आय सीमा बढ़ी, महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपये

Summer Express, करनाल। हरियाणा सरकार ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्रता का दायरा बढ़ा दिया है। अब 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक पारिवारिक आय वाले परिवारों की पात्र महिलाओं को भी हर महीने 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता मिल सकेगी। सरकार के इस फैसले से पहले के मुकाबले अधिक महिलाओं को...

गुरुग्राम में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गहराया संकट, कई इलाकों में छाया अंधेरा

Summer express, अनुज पंचाल , गुरुग्राम। बिजली निगम के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का असर अब आम जनता पर पड़ने लगा है। गुरुग्राम के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर-5, पालम विहार और सेक्टर-7 के कुछ हिस्सों...

तीसा में पंचायत प्रतिनिधियों को सशक्त बनाने की पहल,53 पंचायतों के वार्ड सदस्यों को मिल रहा प्रशिक्षण

चंबा, मंजूर पठान-:विकास खंड तीसा में पंचायत प्रतिनिधियों को उनकी जिम्मेदारियों और अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी कार्यालय तीसा के सभागार में चल रहे इस शिविर में क्षेत्र की 53 ग्राम पंचायतों के वार्ड सदस्यों को पंचायती राज व्यवस्था और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.