Facebook-f Youtube X-twitter

महिला बैंक पहुंची नेट बैंकिंग ठीक कराने, खाते से 15 लाख गायब देख उड़े होश

Mandi, Dharamveer

मंडी जिले के सुंदरनगर में साइबर ठगों द्वारा एक व्यापारी के बैंक खाते से 15 लाख रुपये से अधिक की ऑनलाइन ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। डैहर पंचायत के अलसू गांव निवासी हार्डवेयर व्यापारी जगदीश चंद की पत्नी रीना देवी जब नेट बैंकिंग में आ रही समस्या को लेकर बैंक पहुंचीं, तो उन्हें मालूम हुआ कि उनके खाते से दो दिनों के भीतर बड़ी रकम उड़ा ली गई है।

जानकारी के अनुसार, 17 जुलाई को रीना देवी को नेट बैंकिंग में परेशानी आ रही थी। अगले दिन यानी 18 जुलाई को उनकी फर्म के खाते से 1,34,500 रुपये और 19 जुलाई को 13,98,600 रुपये की ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये लेनदेन उन्होंने नहीं किए हैं।

ठगी का पता चलते ही रीना देवी ने तुरंत सुंदरनगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह मामला बैंक खाते या मोबाइल फोन के हैक होने से जुड़ा प्रतीत होता है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि सुंदरनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और साइबर सेल की मदद से मामले की जांच जारी है।पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सोनीपत फार्म हाउस में संचालक व महिला का शव मिला, जांच जारी

Summer express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में राठधाना रोड स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब फार्म हाउस संचालक और एक महिला का शव गेस्ट रूम में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

फरीदाबाद में अनंगपुर बांध क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, तीन मकान ध्वस्त

Summer express, फरीदाबाद  | फरीदाबाद के अनंगपुर बांध क्षेत्र में पुरातत्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 100 मीटर के दायरे में बने निर्माणों को हटाने के लिए चलाए गए अभियान में तीन पक्के निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, यह...

पंचकूला मेयर टिकट रेस तेज, 200 से अधिक दावेदार मैदान में

Summer express,पंचकूला। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट वितरण से पहले ही दावेदारों की लंबी कतार लग गई है। मेयर पद के लिए पार्टी से लगभग 20 नेताओं ने दावेदारी पेश की है, जबकि पार्षद पद के लिए 200 से अधिक आवेदन भाजपा संगठन तक पहुंच चुके हैं। टिकट को लेकर पार्टी स्तर...

पानीपत स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरा युवक, दर्दनाक मौत

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसे में युवक के दोनों हाथ कट गए और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। इस घटना को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों...

बरनाला में पारिवारिक विवाद में खूनखराबा: छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या, नौकर गंभीर घायल

Summer Express, बरनाला | बरनाला जिले के धनौला के पास गांव बडबर में पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.