Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ट्रंप ने खेला बड़ा दांव : जापान से डील में छिपा 550 अरब डॉलर का राज

अमेरिका |  अमेरिका और जापान के बीच हुआ नया व्यापार समझौता वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा मोड़ साबित हो सकता है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि जापान अमेरिका में 550 अरब डॉलर का निवेश करेगा और अमेरिका जापानी सामानों पर 15% टैक्स लगाएगा।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर इसे “इतिहास का सबसे बड़ा समझौता” बताया। उन्होंने कहा, “यह समझौता न केवल लाखों नौकरियों के अवसर खोलेगा बल्कि अमेरिकी बाजार को और ताकत देगा।”

इस डील से पहले ट्रंप ने जापान को धमकी दी थी कि अगर 1 अगस्त तक समझौता नहीं हुआ, तो जापानी उत्पादों पर 25% टैक्स लगाया जाएगा। लेकिन अब कर को घटाकर 15% कर दिया गया है। साथ ही, इस निवेश से मिलने वाले मुनाफे का 90% अमेरिका को मिलेगा।

ट्रंप के मुताबिक, जापान अब अपने बाजार में अमेरिकी कार, ट्रक, चावल और कृषि उत्पादों के लिए रास्ता खोलेगा। इसके अलावा जापान भी अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर 15% टैक्स लगाएगा।

इस समझौते की टाइमिंग भी अहम है, जापान में हाल ही में हुए चुनावों में प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा की पार्टी को झटका लगा है। गठबंधन सरकार ने ऊपरी सदन में बहुमत खो दिया है, जिससे इस डील के राजनीतिक मायने और बढ़ जाते हैं।

ट्रंप पर वैश्विक स्तर पर डील करने का दबाव था। इससे पहले वह फिलीपींस और इंडोनेशिया के साथ भी व्यापारिक समझौते कर चुके हैं, जहां फिलीपींस पर 19% टैक्स लगाया गया है और अमेरिकी सामान पर कोई शुल्क नहीं है।

इस नई डील को अमेरिका की व्यापार नीति में एक आक्रामक कदम माना जा रहा है, जिसका मकसद अमेरिकी उत्पादों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में बढ़त दिलाना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लापरवाही: ट्यूबवेलों की मरम्मत में देरी के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने नहीं लगाया जुर्माना

सितंबर 2025 से अगस्त 2026 तक पार्षद ने उठाया मामलालक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम के ट्यूबवेलों की मरम्मत और रखरखाव को लेकर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। वार्ड नंबर 83 की पार्षद मोनिका देविंदर जग्गी पिछले करीब 11 महीने से खराब ट्यूबवेलों और तय समय में मरम्मत न करने वाले...

डेराबस्सी माल विभाग की कार्यप्रणाली फिर से सवालों के घेरे में

10 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनीगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी-बेहड़ा रोड पर पर काटी जा रही दो अलग-अलग अवैध कॉलोनियों का मामला सामने आने के बाद गमाडा विभाग हरकत में आ गया है। गमाडा के जेई बलकरण सिंह ने टीम के साथ बुधवार को थापर यूनिवर्सिटी के पास तथा फैक्टरी वाली जगह...

अवैध निर्माण बेरोकटोक जारी, सुरक्षा मानकों की हो रही खुलेआम अनदेखी

{बलौंगी में अवैध पीजी निर्माण का सिलसिला जारी, दशमेश नगर कॉलोनी में हुआ हादसा; नगर निगम और गमाडा की खींचतान में जिम्मेदारी से बच रहे अधिकारीसमर न्यूज | मोहालीबलौंगी की एकता कॉलोनी में निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को सामने आई तस्वीर में एक इमारत की पांचवीं...

पंजाब में कर्मचारियों की महा-हड़ताल से सरकारी कामकाज प्रभावित, ओपीडी बंद

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब में विभिन्न सरकारी कर्मचारी संगठनों की महा-हड़ताल के कारण गुरुवार को सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। करीब तीन लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल हुए, जबकि करीब साढ़े तीन लाख पेंशनरों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। राज्य के सरकारी दफ्तरों, जिला और तहसील कार्यालयों तथा कई अन्य विभागों...

सिविल अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल पक्ष भिड़े

Summer express , चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में  रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। महिला की मौत को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.