Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

CM सैनी की अमित शाह से खास मुलाकात, CET और पुलिस भर्ती पर बड़ा फैसला

नई दिल्ली  |  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में CM सैनी ने तीन नए क्रिमिनल लॉ की तैयारी, केषु बांध प्रोजेक्ट, CET परीक्षा और पुलिस भर्ती को लेकर कई बड़े ऐलान किए।

हरियाणा CET के बाद जल्द निकलेगी पुलिस भर्ती

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में CET एग्जाम को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। लाखों छात्र परीक्षा देने वाले हैं। उन्होंने बताया कि जैसे ही यह एग्जाम खत्म होगा, जल्द हरियाणा पुलिस की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

तीन नए कानूनों की तैयारी पूरी”

सीएम सैनी ने बताया कि हरियाणा में तीन क्रिमिनल लॉ की तैयारी पूरी हो चुकी है और इसकी जानकारी उन्होंने गृहमंत्री को दी है। इसके साथ ही केषु बांध सहित राज्य में चल रही विकास परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई।

मोदी सरकार की रफ्तार विपक्ष को नहीं पच रही”

विपक्ष पर हमला बोलते हुए सैनी ने कहा, “मोदी जी ने 11 सालों में देश की तस्वीर बदल दी है। काम की रफ्तार इतनी तेज है कि विपक्ष को पच नहीं रही। उनके पेट में दर्द इसीलिए हो रहा है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस 55 सालों में देश को वहीं छोड़ गई, जबकि मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला।

“INDI गठबंधन से जनता को नहीं कोई भरोसा”

INDI गठबंधन पर सीएम सैनी ने कहा कि इसका कोई भविष्य नहीं है, जनता भरोसा नहीं कर रही। उन्होंने दिल्ली सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के हालात बदतर कर दिए हैं।

आर्थिक मोर्चे पर भी मोदी सरकार को बताया मजबूत

मुख्यमंत्री सैनी ने दावा किया कि कांग्रेस शासनकाल में भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी, जबकि अब यह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है। उन्होंने बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां हर पंचायत में मोदी सरकार ने सैकड़ों मकान बनवाए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जयराम ठाकुर ने कुल्लू, आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज की घटनाओं पर सरकार को घेरा

Summer express/शिमला, 28 जून। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अस्पतालों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कुल्लू, आईजीएमसी शिमला,...

जिला शिमला में पल्स पोलियो अभियान को मिली शानदार शुरुआत, पहले दिन 50,454 बच्चों को पिलाई गई दवा

Summer express/शिमला, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला शिमला में रविवार को पहले चरण का सफल आयोजन किया गया। जिले के 704 पल्स पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 50,454 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाई गईं।अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ...

कोटक महिंद्रा घोटाले का मास्टर माइंड था बैंक का वाइस प्रेसिडेंट..एसीबी की चार्जशीट में कई खुलासे

दो फर्जी खाते खोलकर 87 नकली टर्म डिपॉजिट एडवाइस लगाई आरोपियों ने पूर्व आईएएस सुमेधा कटारिया के भी किए थे नकली हस्ताक्षर मोनिका रावत ,चंडीगढ़-: पंचकूला नगर निगम में हुए कोटक महिंद्रा बैंक के करीब 150 करोड़ के बैंक घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में सामने आया है कि आरोपियों...

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.