Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जीवनशैली में बदलाव से रोका जा सकता है सिर और गर्दन का कैंसर : डॉ. हरिंदरपाल सिंह

Chandigarh, 27 July


सिर और गर्दन के कैंसर जागरूकता दिवस की पूर्व संध्या पर पार्क हॉस्पिटल, मोहाली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें कैंसर के बढ़ते मामलों और रोकथाम के उपायों पर विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर डायरेक्टर मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. (ब्रिगेडियर) हरिंदरपाल सिंह, सीनियर कंसलटेंट सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. विजय जगड़ और कंसलटेंट रेडिएशन ऑन्कोलॉजी डॉ. जोबनजीत कौर उपस्थित थे।

डॉ. हरिंदरपाल सिंह ने बताया कि भारत में वर्तमान में लगभग 30 लाख लोग कैंसर से पीड़ित हैं, जिनमें से हर साल 14 लाख नए मामले सामने आते हैं। दुखद तथ्य यह है कि हर वर्ष लगभग 9.10 लाख लोग कैंसर के कारण अपनी जान गंवा देते हैं। उन्होंने कहा कि सिर और गर्दन के कैंसर मुख्य रूप से तंबाकू, शराब, सुपारी सेवन, और खराब मौखिक स्वच्छता जैसी जीवनशैली से जुड़ी आदतों के कारण होते हैं।डॉ. सिंह ने यह भी बताया कि भारत को “सिर और गर्दन कैंसर की वैश्विक राजधानी” माना जाता है और इस स्थिति में सुधार के लिए जागरूकता, रोकथाम और शुरुआती पहचान पर जोर देना बेहद ज़रूरी है।

डॉ. विजय जगड़ ने बताया कि भारत में हर साल मुख कैंसर के 1.75 लाख नए मामले सामने आते हैं और इनमें से लगभग 90 प्रतिशत का कारण तंबाकू और गुटखा चबाना है। यह कैंसर गले, मुंह, स्वरयंत्र, गर्दन और साइनस के पास शुरू होता है और समय पर पहचान न होने पर गंभीर रूप ले सकता है।रेडिएशन ऑन्कोलॉजी की विशेषज्ञ डॉ. जोबनजीत कौर ने कहा कि अब न्यूनतम इनवेसिव सर्जरी, अंग संरक्षण तकनीक और आधुनिक रेडियोथेरेपी व मेडिकल ऑन्कोलॉजी के कारण उपचार की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है, जिससे मरीजों की मृत्यु दर में कमी आई है।

पार्क हॉस्पिटल्स के ग्रुप सीईओ (नॉर्थ) आशीष चड्ढा ने जानकारी दी कि ग्रीसिशन पार्क हॉस्पिटल, मोहाली ट्राइसिटी का पहला ऐसा अस्पताल है, जहां एक ही कमरे में व्यापक कैंसर देखभाल सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला सहित आसपास के क्षेत्रों के मरीज लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल अब हरियाणा और हिमाचल प्रदेश सरकारों, ईसीएचएस, सीजीएचएस, आयुष्मान भारत और सभी प्रमुख टीपीए तथा कॉर्पोरेट्स के साथ भी जुड़ा हुआ है।कैंसर की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए न केवल उन्नत इलाज बल्कि जागरूकता, समय पर जांच और जीवनशैली में बदलाव बेहद आवश्यक हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

राजस्थान में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, एक दिन में 4,869 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Summer express, राजस्थान  | राजस्थान में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने व्यापक स्तर पर विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान एक ही दिन में 4,869...

पंजाब में स्मार्ट राशन कार्ड वितरण की शुरुआत, लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त खाद्य सहायता पैकेज

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब सरकार ने राज्य के पात्र और पंजीकृत परिवारों को नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में फिरोजपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र के गांव दुलची में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने लाभार्थी परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित कर अभियान का...

वन्यजीवों के लिए वरदान बनी समाजसेवियों की पहल,सूखे तालाबों में फिर पहुंचा पानी

Summer express/नूरपुर ,संजीव -: भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान खुद को गर्मी से बचाने के उपाय खोज रहा है, वहीं कुछ संवेदनशील समाजसेवी जंगलों में रहने वाले बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए आगे आए हैं। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के भदरौआ, लोदवां, टिपरी और महकड़ सहित आसपास के वन क्षेत्रों में...

ब्यास में लापता हे युवक का शव हुआ बरामद,पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

कुल्लू/ मनमिंदर -:जिला कुल्लू के भुंतर में ब्यास नदी में डूबने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस की टीम ने मामला...

इंजेक्शन और नशीली दवाइयों के साथ कमरे में मृत मिला युवक, नशे की ओवरडोज मानी जा रही वजह

Summer express/मंडी ,धर्मवीर -: मंडी जिला के गोहर उपमंडल के गणई गांव में एक युवक का शव कमरे से बरामद हुआ है। शव के पास कुछ इंजेक्शन और नशीली दवाएं भी मिली हैं जिससे यही आशंका जाहिर की जा रही है कि नशे की ओवरडोज के कारण ही युवक की मृत्यु हुई है। मृतक की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.