Zirakpur, 27 July
दि एम्बियन्स होटल, जीरकपुर में तीज महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर भाग लिया और पूरे उल्लास के साथ पर्व का आनंद लिया।होटल की संचालिका सान्या अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर कई सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें तम्बोला, रैम्प वॉक, तीज क्वीन प्रतियोगिता, नृत्य मुकाबला और अन्य रोचक गतिविधियाँ शामिल थीं।
विजया अग्रवाल ने बताया कि पंचकूला, मोहाली, चंडीगढ़ और जीरकपुर से आई महिलाओं ने इस आयोजन को और भी खास बना दिया। प्रतिभागी मणि और सुजाता ने उत्साहपूर्वक कहा कि उन्होंने कई तीज समारोहों में हिस्सा लिया है, पर इस बार का आयोजन सबसे यादगार रहा।अन्य प्रतिभागियों अमन, रेनू, सीमा और अनीता जैन ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम आधुनिक दौर में हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने में मदद करते हैं और नई पीढ़ी को त्योहारों का महत्व सिखाते हैं।कार्यक्रम के अंत में राकेश अग्रवाल ने जानकारी दी कि दि एम्बियन्स होटल भविष्य में करवाचौथ, दिवाली, न्यू ईयर और क्रिसमस जैसे त्योहारों पर भी इसी तरह के भव्य आयोजन करता रहेगा।