Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राम दरबार में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Chandigarh, 27 July


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला के मंडल अध्यक्ष चंदन बैरवा के नेतृत्व में राम दरबार क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” संदेश के साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।

चंदन बैरवा ने लोगों से अपील की कि वे एक पेड़ अपनी मां के नाम अवश्य लगाएं और क्षेत्र को हराभरा बनाने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि “प्रकृति हमें जितना देती है, हम अगर उसका सम्मान करें तो वह हमें और अधिक सुंदर और स्वस्थ जीवन लौटाती है। प्रदूषण से मुक्ति और स्वच्छ वातावरण के लिए पौधे सबसे सरल उपाय हैं।”

इस अभियान में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल हुए। जिनमें भाजपा जिला महामंत्री संदीप महाजनजिला सचिव मंजू दुबेजिला सह-संयोजक कुंदन बैरवाअनुसूचित मोर्चा उपाध्यक्ष विक्की शेरा और रवि आदिवालमंडल उपाध्यक्ष अरुणा देवीमहामंत्री लवकेशकोषाध्यक्ष दीपक गुप्तासचिव मनीषराज कुमारबंसती देवीरजनी और पारस प्रमुख रूप से मौजूद रहे।इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पौधारोपण करना था, बल्कि जनमानस में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना भी था।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.