अमृतसर | शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की कानूनी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब उनके खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है।
सूत्रों के मुताबिक, यह मामला तब सामने आया जब विजिलेंस टीम मजीठिया को गिरफ्तार करने के लिए अमृतसर स्थित उनके घर पहुंची। आरोप है कि इस दौरान मजीठिया और उनके समर्थकों ने सरकारी कार्रवाई में हस्तक्षेप किया और सरकारी कर्मचारियों से बहसबाजी की।
इसी आरोप के चलते अमृतसर पुलिस ने मजीठिया और उनके समर्थकों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पार्टी के कद्दावर नेता रहे मजीठिया पहले से ही कई मामलों में जांच का सामना कर रहे हैं, और यह नया मामला उनकी राजनीतिक और कानूनी चुनौतियों को और बढ़ा सकता है।