Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

उड़ान के दौरान हड़कंप :  हवा में तेज झटके

मिनियापोलिस  | अमेरिका में डेल्टा एयरलाइंस की एक यात्री उड़ान बुधवार रात उस वक्त खौफ का कारण बन गई, जब साल्ट लेक सिटी से एम्स्टर्डम जा रही फ्लाइट को हवा में तेज और अचानक झटके लगे। हालात इतने बिगड़े कि फ्लाइट को बीच रास्ते में मिनियापोलिस-सेंट पॉल एयरपोर्ट पर आपातकालीन रूप से लैंड कराना पड़ा।

लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट पर मेडिकल टीमें तुरंत हरकत में आईं। जांच में सामने आया कि 25 यात्री झटकों से बुरी तरह घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है, और सभी घायलों की देखभाल की जा रही है।

यह घटना ऐसे वक्त पर हुई है जब पिछले कुछ महीनों में विमान में टर्बुलेंस यानी हवा में तेज झटकों की घटनाएं बढ़ी हैं। मई 2024 में सिंगापुर एयरलाइंस की एक फ्लाइट में इसी वजह से एक यात्री की मौत भी हो चुकी है।

क्यों आते हैं झटके?

टर्बुलेंस आमतौर पर मौसम, तेज हवा या जेट स्ट्रीम की वजह से होता है। हालांकि ऐसे हादसे दुर्लभ हैं, लेकिन वैज्ञानिक मानते हैं कि जलवायु परिवर्तन के कारण इन घटनाओं की संख्या भविष्य में बढ़ सकती है। तेज झटकों से बचने के लिए उड़ान के दौरान सीट बेल्ट बांधे रखना बेहद जरूरी है।

विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण वायुमंडलीय परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं, जिससे विमान अब ज्यादा अस्थिर हवा में उड़ान भर रहे हैं। इससे यात्रियों की सुरक्षा के लिए और अधिक सतर्कता की जरूरत है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.