1 August, 2025
बरसात और बदलते मौसम के साथ जुकाम की समस्या आम हो जाती है। गले में खराश, छींक और बंद नाक से राहत पाने के लिए लोग अक्सर दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन आयुर्वेद और घरेलू नुस्खे भी बेहद कारगर साबित हो सकते हैं।
अदरक और शहद
अदरक में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। अदरक का रस और शहद मिलाकर पीने से गले की खराश और खाँसी में आराम मिलता है।
भाप लेना
गर्म पानी की भाप में अजवाइन या पुदीना डालकर लेने से बंद नाक खुल जाती है और सांस लेने में आसानी होती है।
हल्दी वाला दूध
सोने से पहले हल्दी डालकर गर्म दूध पीने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और संक्रमण जल्दी दूर होता है।
तुलसी की चाय
तुलसी की पत्तियाँ एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होती हैं। तुलसी और अदरक डालकर बनाई गई चाय जुकाम से जल्दी राहत देती है।
नमक के पानी से गरारे
गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करने से गले की खराश और सूजन में आराम मिलता है।
डॉक्टरों की सलाह: विशेषज्ञ मानते हैं कि हल्के जुकाम में घरेलू नुस्खे कारगर होते हैं, लेकिन यदि बुखार तीन दिन से ज़्यादा रहे या सांस लेने में परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।