Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंगवाल में बारिश का कहर: जर्जर कच्चा मकान ढहा, गरीब परिवार बेघर

Kangra,Sanjeev

जिला कांगड़ा के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत मंगवाल के गांव गदवाल (वार्ड-2) में बीते दिनों हुई भारी बारिश ने एक गरीब परिवार को बेघर कर दिया। लगातार बारिश से जरनैल सिंह के कच्चे मकान का बरामदा ढह गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब परिवार के सभी सदस्य रात को अंदर सो रहे थे। अचानक मकान का बरामदा गिरने की तेज आवाज से सबकी नींद खुली, लेकिन सौभाग्य से कोई घायल नहीं हुआ।परिवार के मुखिया जरनैल सिंह, जो दिहाड़ी मजदूरी कर अपने तीन बच्चों का भरण-पोषण कर रहे हैं, ने बताया कि उनका मकान लंबे समय से जर्जर हालत में था। वे वर्षों से विभाग से पक्का मकान देने की मांग कर रहे थे, लेकिन अब तक कोई मदद नहीं मिली। उन्होंने बताया कि उनके पिता रतन चंद भी पक्के मकान की उम्मीद में गुजर गए, लेकिन सरकारी वादे केवल कागजों में ही रह गए।चौंकाने वाली बात यह है कि जरनैल सिंह के परिवार को अब तक न तो सरकार की ओर से सुलभ शौचालय मिला, न गैस सिलेंडर, और न ही बीपीएल सूची में शामिल किया गया।

पंचायत प्रधान प्रीतो देवी ने बताया कि पीड़ित परिवार का नाम प्रमुखता के आधार पर आवास योजना में डाला गया है, और जैसे ही फंड आएगा, उन्हें सहायता दी जाएगी।

वहीं, एसडीएम इंदौरा सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। विभागीय टीम को मौके पर भेजकर फौरी राहत दी गई है और परिवार को अस्थायी रूप से दूसरे मकान में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जैसे ही आपदा राहत फंड प्राप्त होगा, परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.