Facebook-f Youtube X-twitter

देश का सबसे बड़ा दुश्मन कौन? अनिल विज का सीधा वार कांग्रेस नेता पर

चंडीगढ़ | हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को लेकर कड़ा हमला बोला है। विज ने कहा, “अगर सुप्रीम कोर्ट ने ये कहा है कि राहुल गांधी के बयान भारतीयता पर सवाल खड़ा करते हैं, तो उनके भारतीय होने पर ही प्रश्नचिन्ह लग गया है।”

विज ने राहुल पर चीन और पाकिस्तान के पक्ष में बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि “वो न सर्जिकल स्ट्राइक में सेना के साथ थे, न ऑपरेशन सिंदूर में सरकार या सैनिकों की तारीफ की, उल्टा सबूत और सवाल मांगते रहे।”

उन्होंने तीखा बयान देते हुए कहा – “आज अगर देश का सबसे बड़ा दुश्मन कोई है तो वो राहुल गांधी है। पाकिस्तान कांग्रेस का बच्चा है, जिसे 10 लाख लोगों की बलि देकर बनवाया गया था।”

मोदी की लीडरशिप में भारत आर्थिक महाशक्ति बनने की राह पर

राहुल गांधी के उस ट्वीट पर, जिसमें उन्होंने कहा कि देश में नौकरियां नहीं हैं और युवाओं का भविष्य खत्म किया जा रहा है – उस पर विज ने जवाब दिया: “राहुल गांधी कुछ बड़े घरानों के इशारे पर विरोध कर रहे हैं। देश की अर्थव्यवस्था तीसरी सबसे बड़ी बनने जा रही है, यह प्रधानमंत्री मोदी के विजन की जीत है।”

ऑपरेशन सिंदूर के महानायक हैं मोदी”

विज ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिए सम्मान मिलना चाहिए, उन्होंने ऐलान किया कि सभी भाजपा कार्यकर्ता मिलकर मोदी के सम्मान में फूलों की टोकरी भेंट करेंगे।

फारूक अब्दुला पर भी बरसे विज

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने की छठी वर्षगांठ पर फारूक अब्दुला के बयान पर विज बोले – “उनका शरीर कश्मीर में और आत्मा पाकिस्तान में रहती है। उन्हें 370 हटने की खुशी मनानी चाहिए, लेकिन वो आज भी पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नासिक TCS धर्मांतरण-उत्पीड़न केस: फरार HR निदा खान गर्भवती, कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका

Summer express,नासिक | महाराष्ट्र के नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में कथित जबरन धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न मामले में फरार चल रही एचआर मैनेजर निदा खान को लेकर नया मोड़ सामने आया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी की लोकेशन मुंबई में मिलने की बात सामने आई है और उसने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका...

हरियाणा निकाय चुनावों पर रोक की मांग खारिज, 10 मई को मतदान का रास्ता साफ

Summer express,चंडीगढ़ |हरियाणा में आगामी नगर निगम और स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर चल रहे विवाद पर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कांग्रेस की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें राज्य में निकाय चुनावों पर रोक लगाने और वार्डबंदी प्रक्रिया को दोबारा कराने की मांग की गई...

नारनौल में पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी गुरुग्राम की कार्रवाई में 7 हजार बरामद

Summer express,चंडीगढ़ |हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो , गुरुग्राम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चकबंदी विभाग, नारनौल में तैनात पटवारी प्रदीप कुमार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी पर जमीन से जुड़े रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी के अनुसार, इस...

टोहाना में गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई : CM फ्लाइंग और फूड सप्लाई विभाग की रेड में अनियमितताएं उजागर

Summer express, फतेहाबाद|हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना स्थित डांगरा रोड पर एक रसोई गैस एजेंसी पर देर रात CM फ्लाइंग और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान स्टॉक और रिकॉर्ड में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद एजेंसी को मौके पर ही सील कर दिया गया। जानकारी...

हरियाणा महिला आयोग की सख्ती: गायक मासूम शर्मा को नोटिस, 18 अप्रैल को करनाल में पेश होने के निर्देश

Summer express,करनाल  | हरियाणा राज्य महिला आयोग ने गायक मासूम शर्मा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें नोटिस जारी कर 18 अप्रैल को करनाल में आयोग के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए हैं। मामला एक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा और मंच से अभद्र शब्दों के इस्तेमाल से जुड़ा है। महिला...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.