Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

6 दिन बारिश का तांडव : उत्तराखंड-हिमाचल रेड अलर्ट पर

नई दिल्ली  | देशभर में मौसम का मिजाज फिर बिगड़ गया है। मौसम विभाग (IMD) ने 6 से 11 अगस्त तक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पहाड़ी राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि उत्तर भारत से लेकर दक्षिण और पूर्वोत्तर तक मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है।

उत्तराखंड और हिमाचल में रेड अलर्ट

उत्तराखंड के नैनीताल, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में 6 अगस्त को रेड अलर्ट है। इसके बाद 7 से 10 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी रहेगा। वहीं हिमाचल के कांगड़ा, सोलन, मंडी, शिमला, सिरमौर, ऊना, हमीरपुर, किन्नौर जैसे जिलों में अलग-अलग दिनों में भारी बारिश का अलर्ट है। सोलन में 6 अगस्त को रेड और किन्नौर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कई राज्यों में लगातार बारिश का सिलसिला

उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तेलंगाना और सिक्किम समेत कई राज्यों में अगले 7 दिन तक भारी वर्षा की संभावना है। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अत्यधिक बारिश के आसार हैं।

दक्षिण भारत में बाढ़ की आशंका

तमिलनाडु और केरल में अगले 5 दिनों तक मूसलाधार बारिश का अनुमान है। लोक निर्माण और राजस्व विभाग ने भवानी नदी किनारे रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है। कई क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति बनने लगी है।

मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में बाढ़ की मार

एमपी के गुना और शिवपुरी बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। यूपी के 21 जिले बाढ़ की चपेट में हैं, जिसमें प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर और बलिया में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। प्रयागराज के 200 गांव और 60 बस्तियां जलमग्न हैं।

पूर्वोत्तर में भी भारी बारिश की चेतावनी

6 से 11 अगस्त तक असम, मेघालय, अरुणाचल, मणिपुर, त्रिपुरा और नागालैंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कई हिस्सों में भी जलभराव और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।

मौसम विभाग की अपील

IMD ने लोगों से सतर्क रहने, मौसम अपडेट पर नजर रखने और प्रशासन द्वारा जारी अलर्ट का पालन करने की अपील की है। भारी बारिश के कारण सड़क हादसे, भूस्खलन और जलभराव जैसी घटनाएं बढ़ सकती हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.