Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एयरपोर्ट्स पर बड़ा खतरा: आतंकी हमले का अलर्ट

नई दिल्ली | देश के हवाई अड्डों पर आतंकी हमले की आशंका को लेकर नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद BCAS ने 22 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक सभी एयरपोर्ट्स और उससे जुड़े क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व रूप से कड़ा करने के निर्देश दिए हैं।

सूत्रों के अनुसार यह अलर्ट पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन की गतिविधियों को लेकर मिले इनपुट पर आधारित है। एडवाइजरी में एयरपोर्ट टर्मिनल, पार्किंग एरिया और रनवे समेत संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढ़ाने, CCTV की 24×7 निगरानी सुनिश्चित करने और सभी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

सख्त निगरानी और यात्रियों के लिए अलर्ट

BCAS ने हवाई कार्गो, पार्सल और मेल की सुरक्षा जांच को अनिवार्य किया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत सुरक्षा कर्मियों को दें। इस दौरान एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा अभ्यास (Security Drills) भी कराए जाएंगे।

समन्वय में सभी सुरक्षा एजेंसियां

यह एडवाइजरी 4 अगस्त को जारी की गई थी, जिसमें CISF, IB, स्थानीय पुलिस और अन्य एजेंसियों को समन्वय बनाए रखने को कहा गया है। सभी हवाई ठिकानों, हेलीपैड्स और वायुसेना स्टेशनों पर भी अलर्ट जारी किया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.