Facebook-f Youtube X-twitter

हिसार से धमाका : दो पहलवान सीधे वर्ल्ड चैंपियनशिप में टीम इंडिया का हिस्सा

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले के मिर्चपुर गांव के दो होनहार पहलवान अब अंतरराष्ट्रीय अखाड़े में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। विक्की हुड्डा और विशाल कालीरामण को आगामी विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। दोनों खिलाड़ी शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल कुश्ती एवं कबड्डी एकेडमी, मिर्चपुर से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

हाल ही में लखनऊ में आयोजित भारतीय टीम चयन ट्रायल में विक्की हुड्डा ने 97 किलोग्राम फ्री स्टाइल वर्ग में पहला स्थान हासिल कर सीनियर टीम में जगह बनाई। वहीं विशाल कालीरामण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान पाया और उन्हें जूनियर वर्ग के लिए टीम में चुना गया।

कोच अजय ढांडा और जयभगवान लाठर ने जानकारी दी कि सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप 13 से 21 सितंबर तक क्रोएशिया, और जूनियर वर्ग की चैंपियनशिप 17 से 23 अगस्त तक बुल्गारिया में आयोजित की जाएगी।

ट्रायल्स में मिर्चपुर एकेडमी से कुल छह पहलवानों ने भाग लिया, जिसमें विक्की और विशाल का चयन राष्ट्रीय टीम के लिए होना गांव और प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसा: चंडीगढ़ रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

Summer express, लुधियाना  | लुधियाना में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है। ताजा मामला चंडीगढ़ रोड का है, जहां देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।...

ऊना में कैफे की किचन में भीषण आग,लाखों का नुकसान

Summer express/ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हमीरपुर रोड पर स्थित एक कैफे की किचन में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा...

भवानीगढ़ में दर्दनाक हादसा: अवैध कट पार करते बाइक सवार को पीआरटीसी बस ने कुचला, मौके पर मौत

Summer express, भवानीगढ़ | बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव रोशनवाला के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अवैध रूप से बनाए गए कट से सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार पीआरटीसी बस ने उसे जोरदार टक्कर...

लुधियाना में बिजली विभाग की लापरवाही उजागर, बिना सुरक्षा उपकरण खंभों पर चढ़ रहे कर्मचारी

Summer express, लुधियाना | पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की मॉडल टाउन डिवीजन एक बार फिर गंभीर लापरवाही को लेकर सवालों के घेरे में आ गई है। मामला विभाग में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़ा है, जहां उन्हें बिना किसी सुरक्षा उपकरण के खतरनाक हालात में काम करने के लिए मजबूर किया...

इंदौर में युवक की हत्या का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, चार गिरफ्तार

Summer express, इंदौर |इंदौर में युवक नवीन पाटीदार की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.